{"_id":"6213679e90db194d0a116900","slug":"russia-ukraine-crisis-students-wishing-to-return-from-ukraine-protest-against-double-fares-of-air-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन से लौटने के इच्छुक छात्रों पर संकट, एयर इंडिया के दोगुने किराए का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन से लौटने के इच्छुक छात्रों पर संकट, एयर इंडिया के दोगुने किराए का किया विरोध
Mon, 21 Feb 2022 03:52 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 21 Feb 2022 03:52 PM IST
सार
जहां सामान्य रूप से फ्लाइट का टिकट करीब 35 हजार रुपये था। अब संकट के समय उसे बढ़ाकर करीब 70 हजार तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
यूक्रेन में संभावित युद्ध के खतरे में जी रहे भारतीय छात्रों ने संकट के समय एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया बढ़ाने का विरोध किया है। छात्रों का कहना है कि संकट के समय सहायता के बजाय दोगुना किराया वसूल करना गलत है। सरकार को इस फैसले को वापस लेना चाहिए जिससे बिना किसी कर्ज के छात्र सकुशल स्वदेश लौट सकें।
विज्ञापन
रुद्रपुर के प्रीत विहार, मलसा आदि क्षेत्रों के रहने वाले छात्र यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि युद्ध की आशंका के चलते वे मुश्किलों में घिर गए हैं। मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखने के कारण ऋण लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में जहां सामान्य रूप से फ्लाइट का टिकट करीब 35 हजार रुपये था।
विज्ञापन
युद्ध की आशंका के बीच परिजन परेशान
अब संकट के समय उसे बढ़ाकर करीब 70 हजार तक कर दिया गया है। ऐसे में भारत सरकार को इस फैसले को वापस लेने की जरूरत है। यूक्रेन के टर्नोपिल शहर में रहने वाले अर्श मलिक ने बताया कि इंटरमीडिएट के बाद वह रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: युद्ध की आशंका से यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्र चिंतित, तनाव की स्थिति देख लौटने की कर रहे तैयारी
इसी दौरान यूक्रेन में मेडिकल में दाखिला होने के बाद वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़कर एमबीबीएस करने चले गए। युद्ध की आशंका के बीच वह और उनके परिजन बहुत परेशान हैं। इसी बीच एयर इंडिया ने 22 फरवरी से भारतीयों को वापस लाने के लिए सुविधा देने की घोषणा की है लेकिन संकट के हालात के बावजूद लगभग दोगुना किराया लिया जा रहा है।
छात्र जावेद ने कहा कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों से दोगुना किराया लेना अनुचित है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिए। बताया कि कई छात्र ऐसे हैं जो कि हर माह मात्र 100 डालर ही खर्च कर पाते हैं। ऐसे में इतना महंगा टिकट लेना काफी मुश्किल है।