फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rush of people in trains.

सीट के लिए ‘जनता’ में जनता के बीच भिड़ंत

Mon, 27 Oct 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Oct 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
rush of people in trains.

दून में जनता एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाने से सीट के चक्कर में यात्री आपस में भिड़ पड़े।

विज्ञापन


हंगामे के बीच कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। आखिर जीआरपी के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। रविवार शाम छह बजे वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस दून से रवाना होने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ी थी। जनरल कोच ठसाठस भरे थे।

इस बीच सीट के लिए कुछ यात्रियों में तकरार हो गई। हरिद्वार जाने वाले कुछ यात्रियों ने जनरल कोच में पहले से बैठे यात्रियों को जगह बनाने के लिए कहा, लेकिन यात्रियों ने मना कर दिया। इससे बहस बढ़ गई और नौबत मारपीट तक जा पहुंची।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर स्टेशन पर मौजूद जीआरपी थाने की पुलिस ने हस्तक्षेप किया। तब जाकर मामला शांत हो पाया। बाद में ट्रेन खचाखच भरकर रवाना हुई। उधर, त्योहारी सीजन में दो हफ्ते से ट्रेनें फुल चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम पर आने लगी हावड़ा एक्सप्रेस

rush of people in trains.

दून से रवाना होने वाली अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी मुश्किल है। जनरल बोगियों में यात्री ठूंसे हुए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक छठ पर्व तक ट्रेनों में यही स्थिति बनी रहेगी।

दून स्टेशन से हावड़ा एक्सप्रेस का आवागमन तय समय पर होने लगा है। पश्चिम बंगाल में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के कारण ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया था। इससे ट्रेन बारह-बारह घंटे तक देरी से पहुंच रही थी।

दून से भी ट्रेन लेट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। उप स्टेशन अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि अब ट्रेन तय समय सुबह 07:25 पर दून आ रही है। दून से भी इसे निर्धारित समय रात 08:25 पर रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed