{"_id":"16d1f75e41026ab5e3f5adfd2ebf2ca2","slug":"ruse-in-post-office-suffers-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में 'समूह' बनाकर उमड़ी परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में 'समूह' बनाकर उमड़ी परेशानियां
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 25 Mar 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारों के लिए एक अदद नौकरी का सवाल देहरादून के मुख्य डाकघर के अन्य ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन
लोगों को भटकना पड़ रहा है
समूह-ग के आवेदकों की वजह से उन लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं, जो पीपीएफ, सेविंग एकाउंट से जुड़े लेन-देन के लिए आ रहे हैं। काम नहीं हो पाने की वजह से लोगों को भटकना पड़ रहा है।
केवल सीनियर सिटीजन की बात करें तो इनके लिए अलग से लाइन लगवा पाना संभव नहीं हो पा रहा। लिहाजा, काम ठप है। जीपीओ में इन दिनों समूह-ग की परीक्षा के लिए आवेदन-पत्र जमा करने की मारा मारी है।
विज्ञापन
पैर तक रखने को जगह नहीं
परीक्षा के अपनी योग्यता के मद्देनजर अलग-अलग कोड के हिसाब से एक-एक परीक्षार्थी 30-30 फार्म भर रहा है, जो मुसीबत की जड़ बनी है। जीपीओ में पैर तक रखने को जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
10 काउंटर बनाए गए हैं और तकरीबन सारा स्टाफ इसी कार्य में लगा है, इसके बावजूद कार्य का भार कम नहीं हो रहा। कई बार अधिकारियों तक के हस्तक्षेप की नौबत आ चुकी है।
पांच लाख, 80 हजार स्पीड पोस्ट, दो लाख रजिस्ट्री
अब तक पांच लाख, 80 हजार से अधिक स्पीड पोस्ट और दो लाख से अधिक रजिस्ट्री हो चुकी हैं लेकिन आवेदकों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
समूह-ग के लिए आवेदन के लिए आने वाली 31 मार्च अंतिम तिथि है। इस बीच यूपीएमटी के फार्म भी डाकघर से मिलने शुरू हो गए हैं।
12 घंटे काउंटर, लंच भी शिफ्ट में
इस वक्त जीपीओ में हर काउंटर पर समूह-ग की परीक्षा के लिए आवेदक फार्म लिए नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि काउंटर इन दिनों सुबह साढ़े आठ बजे से रात आठ बजे तक चल रहे हैं।
लंच का टाइम शिफ्टों में तब्दील किया गया है, ताकि सभी काउंटरों पर एक साथ स्टाफ की दिक्कत न हो।
पीएनबी की पासबुक प्रिंटिंग टर्मिनल ठप
पोस्ट आफिस हो या बैंक, ग्राहकों की हर जगह मुसीबत है। सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के पटेलनगर स्थित पास बुक प्रिंटिंग मशीन ठप रही।
इससे पास बुक एंट्री करने आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पासबुक लेकर पहुंचे कमल अरोड़ा ने बताया कि इस संबंध में मौखिक शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन मशीन ठीक नहीं हुई।
डाकघर में क्षमतानुसार 10 काउंटर बनाए गए हैं। बल्क के लिए बनाए गए काउंटर पर भी परीक्षार्थियों के आवेदन जमा हो रहे हैं। इन्हीं काउंटरों से सीनियर सिटीजन और अन्य जमा कर्ताओं के कार्य भी निपटाए जा रहे हैं। कोशिश है कि किसी को दिक्कत न हो।
- जीएस तनेजा, सीनियर पोस्ट मास्टर, जीपीओ