{"_id":"cef1a3a4beef1ee6949a17f0cdf1026e","slug":"run-for-unity-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ा दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ा दून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Oct 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
लेंगे राष्ट्रीय एकता की शपथ
इसके लिए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
शुक्रवार को सुबह 7 बजे परेड ग्राउंड से रन फॉर यूनिट दौड़ हुई। दौड़ घंटाघर, लैंसडाउन चौक होते हुए वापस परेड ग्राउंड आकर समाप्त हुई। संकल्प दिवस के मद्देनजर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी के लिए बैठक की
गुरुवार को भाजपा महानगर कार्यालय में भाजयुमो की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर महानगर कार्यालय से रन फॉर यूनिटी दौड़ होगी। बैठक में विपिन राणा, श्याम पंत, सचिन शुक्ला, अमन गुप्ता, रोहित मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
सद्भावना यात्रा निकालेंगे
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसी सद्भावना यात्रा निकालेंगे। सद्भावना यात्रा सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन से कचहरी स्थित शहीद स्थल तक निकली।