{"_id":"0bdba9abc75613ad0a9efc48d189d3ca","slug":"rumor-of-news-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर उड़ती रही सीएम बदलने की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर उड़ती रही सीएम बदलने की अफवाह
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jan 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में महीनों से पक रही राजनीतिक खिचड़ी के कुकर में सीटी बजने का इंतजार सभी को। उन्हें भी जो महीनों से आस लगाकर पूरे दिन कयास लगाते रहे।
विज्ञापन
कामकाज निपटाते रहे
और उन्हें भी जो उहापोह और पल-पल बदलती खबरों के उतार चढ़ाव के बीच कामकाज निपटाते रहे। सोमवार सुबह से शाम तक राजनीतिक गलियारे में कई खबरें तैरती रहीं। गणतंत्र दिवस की शाम से खबर थी कि पर्यवेक्षक गुलाम नबी आजाद सोमवार की सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सुबह उन्हें जौलीग्रांट हवाई अड्डे तक भी पहुंचा दिया था। हालांकि मंगलवार को उनके देहरादून पहुंचने की खबर अभी स्टैंड कर रही है। नेतृत्व परिवर्तन की खबर परेड ग्राउंड पर भी आकर रुकी।
विज्ञापन
जहां गणतंत्र दिवस के लिए लगाए टैंट के न हटने को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से जोड़ दिया गया। किसी ने कहा ऊपर से आदेश है इसे न हटाया जाए।
सचिवालय में भी चर्चा
जबकि ऐसी कोई सूचना शपथ ग्रहण का इंतजाम करने वाले सचिवालय प्रशासन के पास नहीं है। शाम को जिस समय मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा माजरा स्थित 33 केवी के सब स्टेशन का उद्घाटन कर रहे थे उसी समय सचिवालय में चर्चा थी कि मुख्यमंत्री राजभवन इस्तीफा देने गए हैं।
दिल्ली से जब जब नेतृत्व परिवर्तन की बैठकों की जानकारी मिलती है। मुख्यमंत्री अपने खेमे के मंत्री हरक सिंह रावत को अपने दूत के रूप दिल्ली भेजते हैं। रविवार की शाम ही हरक सिंह रावत और विधायक सुबोध उन्नियाल स्टेट प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए थे।
इंदिरा ह्दयेश अपने स्तर पर दावा पेश कर रही है और दिल्ली में डटीं हैं। हरीश रावत खेमा इस इंतजार में देहरादून में डटा था कि कब सूचना मिले और तैयारियां की जाएं। वहीं हरीश रावत से जुड़े पांच विधायकों को एक साथ विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में मौजूद होना भी कई सवाल खड़े कर गया।