हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना से मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखड़ा ब्लाक में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की अफवाह फैलने से प्रशासनिक अमले में कई घंटे तक हड़कंप मचा रहा।
शनिवार को दिन में करीब एक बजे एक हेलीकाप्टर पोखड़ा ब्लाक के मतगल, बगड़ी, सिलेथ घनियाखाल, देव कुंडई, आदि गांवों के ऊपर होते हुए घनियाखाल की पहाड़ी की तरफ गया।
हेलीकॉप्टर जब घनियाखाल की पहाड़ी से गुजरा तो एक जोर का धमाका हुआ। जिसके बाद पहाड़ी के टॉप पर जंगल में आग लग गई। लोगों ने समझा कि हेलीकाप्टर क्रैश हो गया।
प्रशासन ने घटना को बताया अफवाह
जंगल में आग लगते ही आसपास के कई गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जंगल में छानबीन शुरू कर दी। यह अफवाह पूरे क्षेत्र में फैल गई।
सूचना मिलने पर चौबट्टाखाल तहसील से तहसीलदार छवाड़ सिंह रावत भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने बताया कि जंगल में आग लगी हुई है।
मौके पर कहीं कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। इधर जिला प्रशासन ने भी हेलीकाफ्टर क्रैश की घटना को अफवाह बताया है।