फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur News Private school bus crushed seven year old girl angry people beaten driver pelted stones at bus

Rudrapur: निजी स्कूल बस ने सात साल की बच्ची को कुचला, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा, बस पर किया पथराव

Fri, 04 Aug 2023 10:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Aug 2023 10:23 PM IST
सार

महिला काम पर जाने के लिए निकली और पीछे से उनकी सात वर्षीय सबसे छोटी बेटी नेहा भी आ गई। इसी दौरान वह बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई और सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Rudrapur News Private school bus crushed seven year old girl angry people beaten driver pelted stones at bus
रुद्रपुर में बस की चपेट में आकर बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के प्रीत विहार में निजी स्कूल की बस से कुचलकर सात साल की बच्ची की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने चालक से मारपीट कर बस पर पथराव करते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने मासूम का शव सड़क पर रखकर जाम लगाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कईं बार नोकझोंक भी हुई। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद लोग किसी तरह शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आक्रोशित भीड़ को काबू करने में पुलिस भी नाकाम साबित हुई और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भीड़ काबू में आई।

विज्ञापन


गौरीकुंड हादसा: आंखों देखी...लोग बोले-तेज आवाज से टूटी नींद, लगा कहीं बादल फट गया, पहुंचे तो दिखा डरावना मंजर
विज्ञापन


मूल रूप से गांव बावनपुर बिलासपुर जिला रामपुर निवासी संजीव शर्मा करीब आठ साल से प्रीत विहार फाजिलपुर महरौला में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। संजीव सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। पत्नी भी नौकरी करतीं हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पत्नी काम पर जाने के लिए निकली और पीछे से उनकी सात वर्षीय सबसे छोटी बेटी नेहा भी आ गई। इसी दौरान नेहा सड़क से निकल रही जीडी गोयनका स्कूल की बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई और सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मौत से परिजन और आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने चालक की पिटाई कर बस पर पथराव कर इसके शीशे तोड़ दिए। साथ ही शव को सड़क पर रख दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सभी को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग कड़ी कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग पर अड़ गए।

विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर शव न उठाने की चेतावनी दी। काफी समझाने पर करीब चार घंटे बाद लोग माने। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि स्कूल बस को सीज करने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बस का स्टेयरिंग संभाले था 70 साल का चालक, नहीं था परिचालक

जीडी गोयनका स्कूल में बंसल ट्रांसपोर्ट की बस अनुबंधित तौर पर लगी हुई है। बस को किच्छा निवासी 70 वर्षीय चालक राजेंद्र कुमार चला रहा था। उस बस में स्कूल के करीब 30 बच्चे रोजाना आते-जाते हैं। घटना के दौरान भी बस में करीब 15 बच्चे थे। शुक्रवार को बस में परिचालक भी नहीं था। बस में बैठे सभी बच्चों की जिम्मेदारी चालक के सिर पर थी। हालांकि बस में बैठे सभी बच्चे बच गए लेकिन सड़क पर सात वर्षीय बच्ची की जिंदगी चली गई। पूर्व में हुए हादसों के बाद स्कूल बस में परिचालक की तैनाती के निर्देश परिवहन विभाग की ओर से दिए गए थे। इसके साथ ही छात्राओं वाले स्कूल में महिला परिचालक रखना अनिवार्य था लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखा गया था।  

चार घंटे बाद भी नहीं पहुंचे बस के जिम्मेदार

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने करीब चार घंटे तक हंगामा किया और भारी पुलिस बल होने के बावजूद भी उनकी एक नहीं सुनी। मुआवजे की मांग पर अड़े लोग लगातार स्कूल और बस प्रबंधन के लोगों को बुलाने की बात करते रहे लेकिन इसके बावजूद वहां पर न तो स्कूल प्रबंधन और ना ही बस मालिक की तरफ से कोई पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed