फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur and Pithoragarh district hospitals will be operated under medical colleges

Dehradun News: मेडिकल कॉलेजों के अधीन संचालित होंगे रुद्रपुर व पिथौरागढ़ जिला अस्पताल

Fri, 30 Jan 2026 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur and Pithoragarh district hospitals will be operated under medical colleges
- शासन ने दोनों अस्पतालों को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के जारी किए आदेश
विज्ञापन

- इस साल से रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी
- एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिए एनएमसी में किया आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश सरकार इस साल से रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को संचालित करने की तैयारियों में जुटी है। सरकार ने दोनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिए एनएमसी में आवेदन किया। इसके साथ ही रुद्रपुर व पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश जारी किए। अब दोनों अस्पतालों का संचालन मेडिकल कॉलेजों के अधीन होगा।
सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे की ओर से जारी आदेश के अनुसार पं. रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कालेज रुद्रपुर के संचालन के लिए जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर व राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ के संचालन के लिए बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय के साथ महिला चिकित्सालय पिथौरागढ को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन किया गया। सरकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संचालन को तैयारी कर रही है। दोनों मेडिकल कॉलेजों में 100-100 एमबीबीएस सीटों का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को प्रस्ताव भेवा गया। एनएमसी की अनुमति के बाद दोनों मेडिकल कॉलेजों को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

......
रुद्रप्रयाग नर्सिंग कॉलेज का संचालन शीघ्र
रुद्रप्रयाग में राजकीय नर्सिंग कॉलेज का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि रुद्रप्रयाग नर्सिंग कॉलेज के निर्माण को राज्य सरकार ने 20.4416 करोड़ की धनराशि दी गई। नर्सिंग कॉलेज के लिए बीएससी पाठ्यक्रम के लिए अनिवार्य प्रमाण पत्र व पदों का सृजन कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 30 सीटों पर नर्सिंग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की काउंसलिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ में एमबीबीएस कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों के लिए जिला अस्पतालों को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश कर दिए गए। -डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed