फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag: Youth of UP dies after drowned into river due to slipping in Sangam

रुद्रप्रयाग: संगम में पैर फिसलने से नदी में डूबा यूपी का युवक, मौत

Fri, 03 Dec 2021 09:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Dec 2021 09:09 PM IST
सार

घटनास्थल से अलकनंदा नदी के दोनों तरफ रेस्क्यू दल ने खोजबीन करते हुए जवाड़ी-गुलाबराय बाईपास के समीप युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल लाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Rudraprayag: Youth of UP  dies after drowned into river due to slipping in Sangam
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपथ जिले से अपने रिश्तेदार व साथियों के साथ घूमने आए एक 30 वर्षीय युवक की संगम पर पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। जल पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को बडौथ-बागपथ निवासी 30 वर्षीय बृजलाल पुत्र अशोक अपने पांच लोगों के साथ घूमने आया था। वह शाम चार बजे श्रीनगर-लक्ष्मोली से रुद्रप्रयाग पहुंचे थे। इस दौरान वे अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम पर पहुंचे। यहां अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह संगम के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन संसाधन के अभाव में वे सफल नहीं हो पाए। वहीं, सूचना पर पुलिस व जल पुलिस सहित डीडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन


घटनास्थल से अलकनंदा नदी के दोनों तरफ रेस्क्यू दल ने खोजबीन करते हुए जवाड़ी-गुलाबराय बाईपास के समीप युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल लाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि युवक सहित छह लोग बडौथ-बागपथ ये घूमने आए थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार व सगे-संबंधी हैं। घटना के बारे में युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन दुर्घटना में चालक की मौत, दो घायल
नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक/वाहन स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लो घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे घोलतीर से डांडाखाल की तरफ जा रही टाटा सूमो नगरासू से लगभग पांच किमी आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन स्वामी/चालक गजेंद्र लाल (30) पुत्र स्व. बलवीर लाल, निवासी गगोठ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवार विनोद लाल व महावीर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घोलतीर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची।


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया। प्रभारी सीएमएस डा. मनोज बडोनी के अनुसार, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed