फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Road construction was being done at night on Toni Dali-Kakragad road laborer died

Rudraprayag: रात में करा रहे थे सड़क निर्माण, मलबा गिरने से नेपाली मजदूर की मौत, ठेकेदार पर मुकदमा

Mon, 03 Mar 2025 09:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Mar 2025 09:52 PM IST
सार

निर्माणाधीन तोणीडाली-काकड़ागाड़ मार्ग का काम कछुवा गति से हो रहा है। काकड़ागाड़ से कुंड के बीच यह मार्ग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के ठीक ऊपर से गुजर रहा है। सड़क के मलबे से हाइवे भी एक वर्ष से बार-बार प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Rudraprayag News Road construction was being done at night on Toni Dali-Kakragad road laborer died
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन तोणीडाली-काकड़ागाड़ मार्ग के निर्माण में लगे एक नेपाली मजदूर पर मलबा गिरने से मौत हो गई। मामले में प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सुरक्षा इंतजाम को ताक पर रखकर देर रात कार्य कराने पर प्रशासन ने लोनिवि को कड़ी फटकार लगाई है।

विज्ञापन


कहा कि सुरक्षा मानकों में अनदेखी के कारण मजदूर की मौत हुई है। इधर, सोमवार को सड़क का काम बंद रहा। इस निर्माणाधीन मार्ग से नीचे से गुजर रहे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन तोणीडाली-काकड़ागाड़ मार्ग का काम कछुवा गति से हो रहा है। काकड़ागाड़ से कुंड के बीच यह मार्ग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के ठीक ऊपर से गुजर रहा है। सड़क के मलबे से हाइवे भी एक वर्ष से बार-बार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बीते रविवार को इस निर्माणाधीन मार्ग की कटिंग के दौरान मलबा गिरने से एक नेपाली मजदूर (56) भक्त बहादुर की मौत हो गई। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंचे तो पाया कि ठेकेदार की ओर से बिना उचित प्रकाश व्यवस्था के सड़क का काम कराया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।

यह भी पढ़ें...  Rudraprayag News: बच्छणस्यूं-धनपुर क्षेत्र के चार मोटर मार्गों का डामरीकरण शुरू

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने डीएम को सूचना दी। इस पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने ठेकेदार यशवंत सिंह नेगी के खिलाफ ऊखीमठ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया।

बताया कि ठेकेदार की ओर से देर रात्रि 2 बजे के बाद भी काम कराया जा रहा था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण मजदूर की मौत हुई है। बताया कि निर्माणाधीन संपर्क मार्ग के मलबे से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी बंद हो रहा है। बीते 27 व 28 फरवरी को हाईवे पूरे दिनभर बंद रहा। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने तक लोनिवि को हरहाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed