{"_id":"67907b67bfdaad88940a66b0","slug":"rudraprayag-gaurikund-highway-accident-vehicle-fell-into-ditch-woman-pharmacist-died-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Accident News: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर वाहन खाई में गिरा, महिला फार्मासिस्ट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Accident News: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर वाहन खाई में गिरा, महिला फार्मासिस्ट की मौत
Wed, 22 Jan 2025 10:39 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:39 AM IST
सार
Rudraprayag Accident News: वाहन श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन महिला समेत खाई में जा गिरा। किसी ने सूचना एसडीआरएफ, डीडीआरएफ को दी।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर से अगस्तमुनि जा रहा वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। वाहन श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन महिला समेत खाई में जा गिरा। किसी ने सूचना एसडीआरएफ, डीडीआरएफ को दी।
विज्ञापन
Roorkee: बैंककर्मियों की प्रताड़ना से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान, ऋण वसूली को लेकर किया था दुर्व्यवहार
विज्ञापन
टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला तो महिला गंभीर रूप से घायल थी। महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान कुशमलता (42) पत्नी राजीव कुमार, निवासी अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। महिला उखीमठ के परकंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थीं।