फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag disaster Search operations for missing persons continue on 13th day

Rudraprayag: छेनागाड़ आपदा... 13वें दिन भी लापता की खोजबीन रही जारी, पोकलैंड मशीन से हटाया जा रहा मलबा

Thu, 11 Sep 2025 01:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बसुकेदार (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, बसुकेदार (रुद्रप्रयाग) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Sep 2025 01:51 PM IST
सार

छेनागाड़ आपदा में लापता की खोजबीन 13वें दिन भी जारी है। पोकलैंड मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। बांसवाड़ा-बसुकेदार-छेनागाड़ मोटर मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।लोनिवि प्रभावित गांवों में अब भी प्रभावित राहत शिविरों में जीवन काट रहे है। 

विज्ञापन
Rudraprayag disaster Search operations for missing persons continue on 13th day
रुद्रप्रयाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आपदा से तबाह हो चुके छेनागाड़ में 13वें दिन भी लापता लोगों की खोजबीन जारी रही। इस दौरान पौकलैंड और जेसीबी से जमा मलबा को साफ किया गया। मलबे में रसोई गैस सिलिंडर और अन्य कई सामग्री मिल रही हैं। वहीं, उछोला और भौर गांव के लापता दो लोगों का परिजनों के द्वारा कर्मकांड किया जा रहा है। परिजनों ने अब उनके मिलने की उम्मीद छोड़ दी है, अब सिर्फ मृत शरीर मिलने का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन

बीते 28 अगस्त की रात्रि को हुई भारी मूसलाधार बारिश से बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर के 10 से अधिक गांवों का एकलौता बाजार छेनागाड़ पूरी तरह से तबाह हो गया था। इस तबाही में 15 दुकानें और आवासीय मकानों के साथ उस रात वहां रह रहे नौ लोग भी सैलाब में बह गए थे, जिनका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


इधर, बुधवार को छेनागाड में पोकलैंड मशीन से जमा टनों मलबा की सफाई की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि छेनागाड़ में तीन बोल्डर विकाशकाय हैं, जिन्हें मशीनों से तोड़ना भी संभव नहीं है। साथ ही पूरे क्षेत्र में मलबा के साथ पत्थर और बोल्डर हैं, जिन्हें साफ करने में मशीन संचालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: यातायात पुलिस ने गर्भवती को स्ट्रेचर से भूस्खलन जोन पार कराया, मौसम साफ हुआ पर मुश्किलें नहीं कम

इधर, बांसवाड़ा-बसुकेदार-छेनागाड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य जोरों पर चल रहा है। अगले दो दिनों में छेनागाड़ तक सड़क बहाल होने की उम्मीद है। उधर, ग्राम पंचायत तालजामण के प्रभावित 176 ग्रामीण अब भी अलग-अलग जगहों पर राहत शिविरों में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed