{"_id":"2ac861c86c5baf9e1bb5583f8cd98980","slug":"rudranath-temple-open-on-19th-may-for-devotees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मई को खुलेंगे भगवान रुद्रनाथ के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 मई को खुलेंगे भगवान रुद्रनाथ के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 08 Apr 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड स्थित पंचकेदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 19 मई को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
विज्ञापन
इस वर्ष छह माह तक मंदिर में पूजा-अर्चना का जिम्मा पंडित महेंद्र प्रसाद तिवाड़ी को सौंपा गया है।
16 मई को निकलेगी प्रतिमा
रुद्रनाथ के पुजारी पुरुषोत्तम प्रसाद तिवारी ने बताया कि 16 मई को प्रात: गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ की प्रतिमा को गर्भगृह से गद्दीस्थल लाया जाएगा।
17 मई को गोपीनाथ मंदिर से डोली गंगोल गांव, सगर होते हुए पनार बुग्याल पहुंचेगी।
सुबह आठ बजे खुलेंगे कपाट
18 को डोली पनार से प्रस्थान कर देर रात तक रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। 19 मई को सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।