फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudra Sena burnt the effigy of Bangladesh government

Dehradun News: रुद्र सेना ने बांग्लादेश सरकार का जलाया पुतला

Sun, 28 Dec 2025 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Rudra Sena burnt the effigy of Bangladesh government
विकासनगर में बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाते रूद्र सेना के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासनगर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही हिंसा को रुद्र सेना ने अमानवीय व मानवाधिकारों का उल्लंघन करार देते हुए विकासनगर बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि हिंसा की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस व विश्वसनीय तंत्र स्थापित करे। भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की औपचारिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सरकार के पुतले को भी आग के हवाले किया। इस दौरान सोहन सिंह तोमर, राकेश भारद्वाज, अनिल रावत, महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, रंजीत सिंह, महावीर सिंह, रमेश सिंह, मंजू चौहान, दिपक राघव, अजीत, भरत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed