फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rude officer suffers dehradun development

अफसर का अड़ियल रवैया विकास पर भारी

Sat, 15 Nov 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Nov 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
rude officer suffers dehradun development

एक अधिकारी के अड़ियल रवैये के कारण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और देहरादून विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बोर्ड बैठक पिछले आठ माह से नहीं हुई।

विज्ञापन


इस मामले में शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार के आदेश की भी अवहेलना की गई। जबकि नियमानुसार, हर तीन माह में बोर्ड बैठक होनी चाहिए। इस कारण शासन के आदेशों के अनुपालन के अलावा तमाम कामर्शियल निर्माण व विकास कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन


मंत्री के आदेशों की धज्जियां

देहरादून में होने वाले तमाम विकास कार्य, बड़े व्यावसायिक निर्माण की अनुमति बोर्ड बैठक में मिलती है। बोर्ड के पदेन अध्यक्ष कमिश्नर गढ़वाल मंडल और सचिव एमडीडीए उपाध्यक्ष होते हैं। इसके अलावा बोर्ड के सदस्यों में प्राधिकरण के सचिव व अन्य अधिकारी भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तीन माह में होने के अनिवार्य नियम के बावजूद बीते मार्च के बाद बोर्ड मीटिंग नहीं हुई। इस बीच दीपावली के बाद बोर्ड बैठना तय किया गया था। इसके लिए मंत्री प्रीतम सिंह ने भी गढ़वाल कमिश्नर को आदेश दिया था।

लेकिन उनके आदेश को भी तवज्जो नहीं दीगई। बाद में फिर शासन ने बैठक के आदेश जारी किए। इस पर एमडीडीए ने बोर्ड का एजेंडा और प्रस्ताव भी तैयार कर दिए लेकिन बोर्ड बैठक नहीं हुई। आदेशों की धज्जियां उड़ने के बाद मंत्री प्रीतम सिंह भी खफा हो गए।

सूत्रों के अनुसार मामले से मुख्यमंत्री हरीश रावत को जल्द ही अवगत कराया जाने वाला है। यद्यपि शहरी विकास मंत्री पंवार ने बताया कि गढ़वाल कमिश्नर को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने तीन या चार दिन में बैठक होने की बात कही है।


दो सदस्यों के बीच अहं की लड़ाई

सूत्रों के अनुसार बैठक न होने के पीछे बोर्ड के दो सदस्यों के बीच विवाद है। अहं की इस लड़ाई के कारण एक अधिकारी बैठक के लिए समय नहीं दे रहे हैं। जबकि यही अधिकारी पिछले कुछ माह में अन्य विभागों की कई बैठक ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed