फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus in Lakhimpur Kheri: Uttarakhand Farmer leader tajinder singh virk Injured

लखीमपुर खीरी में बवाल: उत्तराखंड के किसानों में उबाल, घायल किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क रुद्रपुर से मेदांता रेफर

Sun, 03 Oct 2021 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Oct 2021 11:47 PM IST
सार

बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा आदि में किसान सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सड़कों पर धरना देकर जाम लगा दिया। रुद्रपुर में कांग्रेसियों और व्यापारियों ने भी धरने में शिरकत की।

विज्ञापन
Ruckus in Lakhimpur Kheri: Uttarakhand Farmer leader tajinder singh virk Injured
उत्तराखंड के किसानों में उबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम का विरोध कर रहे किसानों पर हुए जानलेवा हमले में रुद्रपुर निवासी तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना से तराई के किसानों में उबाल है। वहीं, तजिंदर सिंह विर्क को रात 11 बजे एंबुलेंस से रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में किसान अस्पताल पहुंचे हैं। विर्क को अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में रखा गया है। किसान नेता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन में तजिंदर के सिर के बाएं हिस्से में दो सेंटीमीटर हड्डी टूटकर दिमाग में गई है और और खून जमा हुआ है। टूटी हड्डी निकालने के लिए ऑपरेशन होगा। फिलहाल विर्क को ऑपरेशन के लिए मेदांता दिल्ली भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा आदि में किसान सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सड़कों पर धरना देकर जाम लगा दिया। रुद्रपुर में कांग्रेसियों और व्यापारियों ने भी धरने में शिरकत की। बाजपुर में यूपी सीमा पर करीब ढाई घंटे लगे जाम के कारण वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इधर, विर्क के घायल होने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान यूपी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


गदरपुर में तराई सिख संगठन और भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहले गुरुद्वारे के बाहर धरना दिया और फिर एनएच 74 को जाम कर दिया। किसानों ने प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। बाजपुर में आक्रोशित किसानों ने यूपी बार्डर में रामपुर, मुरादाबाद मार्ग पर प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों के धरने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। बाजपुर शहर में शहीद भगत सिंह चौक पर भी किसानों ने प्रदर्शन कर जाम लगाया। सोमवार को क्षेत्रभर से भारी संख्या में किसान खीरी के लिए कूच करेंगे। किच्छा में भी किसानों ने धरना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर में गुस्साए किसानों ने एनएच 74 किया जाम 

तराई सिख संगठन और भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एकत्र होकर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहले गुरुद्वारे के बाहर धरना दिया और फिर एनएच 74 को जाम कर दिया। किसानों ने प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आक्रोशित किसानों ने यूपी सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा की सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता के पुत्र ने एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की है।

केंद्र सरकार की हठधर्मिता के चलते किसान आंदोलन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे कई किसान अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर विजेंद्र शाह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की। वहां पर राजेंद्र पाल सिंह, गुरबख्श सिंह, सुमित्तर भुल्लर, विक्रम सिंह गोराया, सुखदेव सिंह, वरुण कपूर, श्रेष्ठ सिंह, गुरविंदर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे। इधर किच्छा में भी बड़ी संख्या में किसानों ने डीडी चौक पर धरना दिया और पूरे घटना की तीखे शब्दों में निंदा की। 

यूपी बॉर्डर पर रामपुर, मुरादाबाद मार्ग ढाई घंटे जाम
यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र की घटना से आक्रोशित किसानों ने यूपी बॉर्डर में रामपुर, मुरादाबाद मार्ग पर प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों के धरने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। किसाने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे यूपी के एएसपी, एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। बार्डर पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगने से लोग परेशान रहे। रविवार को साढे़ सात बजे जाम खुला।

राज्य सीमा यूपी क्षेत्र में रामपुर, मुरादाबाद मार्ग स्थित घोघा नदी पुल पर यूपी और उत्तराखंड क्षेत्र के किसान एकत्र हो गए। उन्होंने यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया घटना के हमलावरों की गिरफ्तारी और आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बॉर्डर पर जाम लगा दिया। किसान सड़क के बीच में दरी बिछा कर बैठ गए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। सूचना पर यूपी के स्वार (रामपुर) एसडीएम यमुनाधर चौहान, एएसपी संसार सिंह, सीओ धर्म सिंह, कोतवाल हरेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। किसानों ने स्वार के एसडीएम को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। मौके पर जसवीर सिंह, रमजोत सिंह, बबलू, गुरसेवक, गुरमुख सिंह, गुरपाल सिंह, हरविंदर सिंह आदि थे। इधर बार्डर पर जाम होने पर पुलिस प्रशासन ने दोराहा चौक से वाहनों को गांव कनौरा और सुल्तानपुर पट्टी, रहमतगंज मसवासी होकर निकाला। 

बाजपुर के शहीद भगत सिंह चौक प्रदर्शन, जाम लगाया

घटना से गुस्साए किसानों ने शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर जाम लगाया। सोमवार को क्षेत्रभर से भारी संख्या में किसान खीरी के लिए कूच करेंगे। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्रडा के नेतृत्व में किसान शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। किसानों ने सड़क पर बैठक प्रदर्शन किया, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सीओ वंदना वर्मा ने किसानों को समझाने की कोशिश की। बाद में भाकियू नेता नरेश टिकैत से मोबाइल पर भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पडडा की बात हुई। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। वहां प्रताप सिंह संधू, हरप्रीत सिंह, विक्की रंधावा, हैपी निज्जर, अजीत सिंह आदि थे।  

इधर संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बार्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि तिकोनिया क्षेत्र में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ियों से रौंदना और गोलियों से हमला करना सरेआम गुंडागर्दी है। तानाशाही सरकार का यह सबसे बड़ा प्रमाण है। कहा कि भाजपा के नुमाइंदे सत्ता के नशे में चूर हैं। भाजपा का दमन चक्र किसी तरीके से किसानों ओेर मजदूरों के इस आंदोलन को खत्म नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed