{"_id":"66025d078a0c37f6080b5bf6","slug":"ruckus-in-hospital-fight-between-two-parties-rishikesh-uttarakhand-news-in-hindi-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: देर रात अस्पताल में तोड़फोड़ हंगामा, उपचार के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: देर रात अस्पताल में तोड़फोड़ हंगामा, उपचार के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट
Tue, 26 Mar 2024 11:34 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:34 AM IST
सार
अस्पताल में दो पक्षों में विवाद हो गया था। बात मारपीट तक उतर आई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले में पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में सोमवार देर रात कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां दो पक्ष आपसी विवाद के बाद मेडिकल कराने आए थे। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने यहां तोड़फोड़ करनी शुरू दी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Elections 2024: यूपी का जमाना हो या उत्तराखंड बनने का बाद का, राष्ट्रीय दलों की रही धूम, निर्दलीय रहे निर्बल
विज्ञापन
कोतवाल एसएस बिष्ट ने बताया कि उपचार के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, लेकिन अभी किसी पक्ष की ओर से या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन