फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rss stop chinese products use on diwali.

इस दीपावली RSS करेगा चीन पर दमदार ‘चोट’

Thu, 09 Oct 2014 02:49 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Oct 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
rss stop chinese products use on diwali.

दीपावली पर भारत में खिलौने, झालरें, पटाखे बेचकर साढ़े तीन सौ करोड़ मुनाफा कमाने वाले चीन को इस बार झटका लग सकता है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने दीपावली में चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू कर दी है। संघ परिवार की कोशिश है कि इस बार लोग पड़ोसी देश में बनी बिजली की झालरों के बजाय दीयों से घर रोशन करें।

संघ चालक मोहन भागवत की ओर से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की नसीहत के बाद संघ विचार परिवार सक्रिय हो गया है। पत्रकों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल का कहना है कि चीन का भारत में 20 हजार करोड़ सालाना कारोबार है। चीनी उत्पादों के खिलाफ मुहिम में संघ परिवार के सभी घटक शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को विश्व गुरु बनाना है

rss stop chinese products use on diwali.

लोगों से अपील की जा रही है कि कम से कम तीन परिवारों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करें। देश में बनी झालरों, दीयों, पटाखों आदि का प्रयोग करें। प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने बताया कि चीन देश से कमाए मुनाफे को भारत के विरोध में इस्तेमाल करता है।

लोग देशी सामान का प्रयोग करेंगे तो कुटीर उद्योग विकसित होंगे। संघ विचार परिवार स्वदेशी को लेकर पहले से ही अभियान चलाए हुए है लेकिन इस बीच मुख्य लक्ष्य दीपावली पर रखा गया है। इस त्योहार में बड़ी मात्रा में चीन के उत्पादों की भारत में खपत होती है।

भारत को विश्व गुरु बनाना है तो अपने बल पर खड़ा होना पड़ेगा। अमेरिकी अपने देश में बना महंगा सामान खरीदता है लेकिन जापान का सस्ता उत्पाद नहीं लेता। राष्ट्रीयता का भाव रखते हुए सभी को एक साथ आना होगा। लोग व्यक्तिगत आधार पर जागरूकता अभियान चलाएं।
- कृपा शंकर, क्षेत्रीय प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed