फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RSS Chief Mohan Bhagwat said - We need to put religion and culture into practice Rishikesh Uttarakhand news

Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बोले- हमें धर्म और संस्कृति को आचरण में लाना जरूरी

Sun, 04 Jun 2023 01:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Jun 2023 01:15 PM IST
सार

स्वामी चिदानंद सरस्वती का 72वां जन्मदिन के अवसर पर आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ऋषिकेश परमार्थ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 142 करोड़ लोग भारत की रीढ़ की हड्डी के मनके हैं। हमारी भूमि में सब कुछ है, छह हजार वर्षों से हम खेती कर रहे हैं और आज भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
RSS Chief Mohan Bhagwat said - We need to put religion and culture into practice Rishikesh Uttarakhand news
परमार्थ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हमें धर्म और संस्कृति को आचरण में लाना जरूरी है। हमें अपनेे धर्म को प्रत्यक्ष रूप से आचरण में उतारना होगा। हमारी संस्कृति श्रेष्ठ संस्कृति है परंतु भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए प्रयत्न करना होगा। सनातन धर्म पर हमारी सृष्टि है, धर्म नहीं तो सृष्टि नहीं अतः उसे पहचान कर उस पर चलने वाले सुखी रहेंगे।

विज्ञापन

शनिवार को परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती का 72वां जन्मदिन के अवसर पर आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि 142 करोड़ लोग भारत की रीढ़ की हड्डी के मनके हैं। हमारी भूमि में सब कुछ है, छह हजार वर्षों से हम खेती कर रहे हैं और आज भी कर रहे हैं। जो बातें विज्ञान की उपयोगी हैं। वह हमारे वेदों में उपलब्ध हैं। हमारे पास पहले से ही ज्ञान भी है और विज्ञान भी है।

विज्ञापन

सनातन धर्म अपना काम करता है, सनातन धर्म अपने विधि-विधान के अनुसार अपना कार्य करेगा उसे पहचानकर हमें उन संस्कारों को स्वीकार कर चलना होगा तो हम सुखी रहेंगे। धर्म को हमारी जरूरत नहीं है परंतु हमें धर्म की जरूरत है। भागवत ने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती को अपना जन्मदिन मनाने की आवश्यकता नहीं है लेकिन, हमें जरूरत है कि वे जो कार्य कर रहे हैं उसे अपने जीवन में हम लेकर आएं। उन्होंने कहा कि संतों के आचरण में धर्म रहता है, धर्म सर्वत्र कार्य करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमालय की पवित्र वादियों से एक आह्वान करने का समय

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा के इस पावन तट और हिमालय की पवित्र वादियों से एक आह्वान करने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा रहे हैं। उन्हें यह संस्कृति और संस्कार आरएसएस से मिले हैं, क्योंकि यह व्यक्ति की नहीं वैश्विक संस्था है। कार्यक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, दिनेश, जूना पीठाधीश्वर के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, कथाकार संत मुरलीधर, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द, डा साध्वी भगवती सरस्वती आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंदिरों में दर्शन के समय मर्यादित कपड़े पहने, अध्यक्ष बोले-पर्यटन व धार्मिक यात्रा का फर्क समझें

उत्तरकाशी के 200 परिवारों को नींबू के पौध भेंट की

कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार से लेकर चारधाम तक पूरे क्षेत्र को नशामुक्त किए जाने पर गहन चर्चा की गई। वहीं पर्यावरण सेवा उत्सव के तहत उत्तरकाशी जनपद के 200 से अधिक चिह्नित परिवारों को 20-20 नींबू के पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। जिससे उक्त परिवारों की आजीविका भी सुधर सके। सरसंघचालक मोहन भागवत ने झंडी दिखाकर नींबू के पौधों के वितरण के लिए वाहन को उत्तरकाशी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद चेरिटेबल अस्पताल में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed