फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Cyber Crime 9.85 lakh withdrawn from retired IIT professors account

Dehradun: आईआईटी मुंबई के सेवानिवृत्त प्रोफेसर की पत्नी से डाउनलोड कराई एप, फिर खाते से ऐसे निकाले 9.85 लाख

Wed, 28 Aug 2024 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 07:49 PM IST
सार

मीनाक्षी नदकर ने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर देखकर फोन किया। फोन सुनने वाले ने खुद को एसबीआई से बताया और कस्टमर केयर नाम की एक एप डाउनलोड करने को कहा। मीनाक्षी नदकर ने यह एप डाउनलोड कर ली।

विज्ञापन
Dehradun Cyber Crime 9.85 lakh withdrawn from retired IIT professors account
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

साइबर ठगों ने आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर के खाते से 9.85 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने उनकी पत्नी को एक एप डाउनलोड कराया जिसमें उनके खाते का सभी विवरण दर्ज करा लिया। इस तरह उनके खाते का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लेकर यह रकम ठगों ने अपने खाते में ले ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ठगी का शिकार पर्ल हाइट्स वसंत विहार निवासी विरेंद्र रमाकांत सुले व उनकी पत्नी मीनाक्षी नदकर हुई हैं। सुले आईआईटी मुंबई से सेवानिवृत्त हैं। दंपती का एक ज्वाइंट अकाउंट आईआईटी पोवाइ की एसबीआई ब्रांच में है। इसके अलावा सुले की पत्नी का एक अकाउंट पुणे एसबीआई शाखा में भी है। इस अकाउंट से उन्होंने एफडी ली हुई थी। लेकिन, एफडी में ब्याज नहीं लगा हुआ था। इस पर मीनाक्षी नदकर ने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर देखकर फोन किया। फोन सुनने वाले ने खुद को एसबीआई से बताया और कस्टमर केयर नाम की एक एप डाउनलोड करने को कहा। मीनाक्षी नदकर ने यह एप डाउनलोड कर ली।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी डॉक्टरों की सुरक्षा, कोलकाता की घटना के बाद लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनसे बैंक खातों के विवरण भरने को कहा। इस पर मीनाक्षी नदकर ने ज्वाइंट खाते और अपने खाते का विवरण व योनो एप का पिन आदि दर्ज कर दिया। गत 20 अगस्त को उनके खाते से 49 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। इसकी जानकारी उन्होंने एसबीआई को दी। कुछ देर बाद ज्वाइंट अकाउंट से 4.95 लाख रुपये और फिर 4.90 लाख रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। कुल मिलाकर उनके खाते से 9.85 लाख रुपये कट गए। उन्होंने इसकी शिकायत बैंक और साइबर वित्तीय हेल्पलाइन से भी की। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed