{"_id":"62e6d42006a74c290d197848","slug":"rs-1-22-lakh-blown-from-woman-s-credit-card-city-news-drn418771379","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर भेजा ईमेल, उड़ा लिए 1.22 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर भेजा ईमेल, उड़ा लिए 1.22 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर महिला को साइबर ठगों ने ई-मेल भेज दिया। साथ ही रिन्युअल के नाम पर एक लिंक भेजकर उसके माध्यम से 1.22 लाख रुपये महिला के खाते से निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सुखलीन अरोड़ा निवासी राजा रोड का नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन खत्म हो गया था। 23 जुलाई को उन्हें एक ई-मेल आया। ई-मेल में लिखा था कि उनके ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन खत्म हो गया है। साथ ही इसे रिन्यू करने के लिए एक लिंक भी दिया गया। महिला ने क्लिक किया तो एक फार्म खुला। इसमें भुगतान के लिए कार्ड की जानकारी मांगी गई। महिला ने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी। इसके बाद ओटीपी आया।
उसे डालने पर उनके क्रेडिट कार्ड से 1.22 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बाद एक कॉल आई, जिसमें ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा गया। महिला ने ट्रांजेक्शन को अप्रूव नहीं किया। इसके बाद भी रकम ट्रांसफर हो गई। उनकी तहरीर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से शहर कोतवाली भेजी गई। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूपीआई से कटी रकम का रिफंड पाने के चक्कर में युवक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी प्रदीप सिंह निवासी नथुवावाला की साथ हुई। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के रिफंड के लिए कंज्यूमर कंप्लेन पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद एक युवक ने फोन किया और उनके नंबर पर एक लिंक भेजा गया। फोन करने वाले ने समाधान का झांसा देकर पीड़ित से 53 हजार रुपये ठग लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मा.सि.रि.