{"_id":"5d3c9daf85f26e64bbe82f9e6ade475d","slug":"route-diversion-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखें, आज से 7 दिन दून के ये रास्ते रहेंगे डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें, आज से 7 दिन दून के ये रास्ते रहेंगे डायवर्ट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Jun 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के चलते पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। रूट डायवर्ट की यह व्यवस्था 7 जून से 14 जून को तक रहेगी।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट 14 जून को सुबह चार बजे परेड की समाप्ति तक रहेगा। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि आईएमए की परेड के लिए सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।
ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
-परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
- बल्लूपुर से आने वाले पूरे यातायात को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठीबेड़ी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा।
- प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन
- विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आएगा।
विज्ञापन
- देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाइपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ मोड़ा जाएगा।
- देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले समस्त यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए कमला पैलेस होते हुए शिमला बाइपास से यातायात विकासनगर की तरफ जाएगा।