फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   route change due to dashehra celebration

दशहरे पर दून का ट्रैफिक प्लान, जरूर देखें

Sat, 12 Oct 2013 09:24 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Oct 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
route change due to dashehra celebration

राजधानी देहरादून में रविवार के दिन घर से निकलते ही आप परेशानियों से दो चार हो सकते हैं।

विज्ञापन


बदला रहेगा ट्रैफिक का रूट
दशहरे के दिन यानि रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक का रूट बदला रहेगा। परेड ग्राउंड में होने वाले रावण दहन के कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसा किया है।

इस दौरान कई जगहों पर बैरियर भी लगाए जाएंगे। कई जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन प्लान को जरूर जान लें।
विज्ञापन


ऐसे चलेंगी बसें
परेड ग्राउंड से कैंट और राजपुर रोड की तरफ जाने वाले यातायात को ओरियंट चौक पर रोक दिया जाएगा। क्लेमेंटटाउन से राजपुर, कुठाल गेट के लिए चलने वाली बसों को लैंसडाउन चौक की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर, मालदेवता, सहस्त्रधारा की तरफ जाने वाली बसों को चूना भट्ठा से संचालित किया जाएगा, यह बसें सर्वे चौक तक सवारी उतार सकती हैं।

विक्रम रूट
विक्रम रूट नंबर-3 : इस रूट के विक्रम को परेड ग्राउंड में कार्यक्रम चलने तक दर्शनलाल चौक पर रोका जाएगा। इन्हें दर्शन लाल चौक से फालतू लाइन से त्रिभूति रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यहां से विक्रम सुभाष रोड होते हुए एमकेपी-सीएमआई-धर्मपुर चौक की तरफ जाएंगे।

विक्रम रूट नंबर- 5 : परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की समाप्ति तक इस रूट के विक्रम दर्शनलाल चौक तक आ सकते हैं। लेकिन इसके आगे जाने के बजाए यह वापसी दर्शनलाल चौक, तहसील चौक से होते हुए पटेलनगर जाएंगे।

विक्रम रूट नंबर 2 : इस रूट के विक्रम पंत रोड से संचालित होंगे। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम समाप्त होने तक कर्जन रोड से ब्राइट लैंड स्कूल, बिरमानी चौक होते हुए म्यूनिसिपल रोड की तरफ जाएंगे।

यह बरतें सावधानी
परेड ग्राउंड आते समय काला बैग और मोबाइल फोन लेकर न आएं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस इन्हें जब्त कर लेगी। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि खुफिया एजेंसियों की सूचनाओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।


सभी थानों और पुलिस चौकी को निर्देश है कि वह किसी को भी परेड ग्राउंड की तरफ काला बैग या मोबाइल लेकर न आने दें। यदि किसी के पास यह दोनों चीजें मिलती हैं तो उन्हें जब्त कर लें।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed