रुड़की: फेसबुक पर डाली बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो, गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला
- दिल्ली गृह मंत्रालय में की गई शिकायत, रुड़की में दर्ज हुआ मुकदमा
- रुड़की के ढंडेरा निवासी है आरोपी, पुलिस मामले में कर रही जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में एक युवक ने फेसबुक पर बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर दी। इस मामले की शिकायत गृह मंत्रालय में की गई। गृह मंत्रालय ने शिकायत को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी एक युवक ने फेसबुक पर बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दी। इस मामले की शिकायत बच्चों के परिजनों ने गृह मंत्रालय से कर कार्रवाई की मांग की।
बच्चों के मामले को देखते हुए गृह मंत्रालय ने गंभीरता से संज्ञान लिया। गृह मंत्रालय की ओर से शिकायत देहरादून साइबर सेल भेजकर जांच के आदेश दिए। साइबर सेल ने मामले की गहनता से जांच की। देहरादून साइबर सेल ने मामले की जांच कर एसएसपी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी।
वीडियो वायरल कर दिए थे
एसएसपी की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले में ढंडेरा निवासी नदीम मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नदीम से पूछताछ की जा रही है। नदीम ने बताया है कि उसने गलती से फोटो और वीडियो वायरल कर दिए थे। उन्होंने बताया कि मामले में और भी मोबाइल नंबरों की गहनता से जांच की जा रही है।