{"_id":"6479c9feed73fb102f087324","slug":"roorkee-viral-video-news-two-boys-arrested-for-doing-stunts-sitting-on-bonnet-of-running-car-2023-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: चलती कार के बोनट पर बैठ स्टंट कर युवक ने बनाया वीडियो, दूसरा खिड़की पर लटका, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: चलती कार के बोनट पर बैठ स्टंट कर युवक ने बनाया वीडियो, दूसरा खिड़की पर लटका, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Fri, 02 Jun 2023 04:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:35 PM IST
सार
Roorkee Viral Video News: इकबालपुर लाठरदेवा मार्ग पर दो युवक चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर वीडियो बना रहे थे। जान खतरे में डालकर स्टंट करने की वीडियो दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करने वाले युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में दो युवकों को चलती कार में स्टंट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। साथ ही कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इकबालपुर लाठरदेवा मार्ग पर एक युवक चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर वीडियो बना रहा था। जबकि दूसरा खिड़की पर लटका हुआ था। जान खतरे में डालकर स्टंट करने की वीडियो दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
Dehradun: डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने युवक की धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों की पहचान कर गिरफतार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई पर दोनों युवक माफी मांगने लगे और भविष्य में स्टंट न करने की बात कही। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शाकिर निवासी रसूलपुर व शाहरुख निवासी लाठरदेवा, झबरेड़ा का चालान किया गया है।