फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Video: woman reached railway track to commit suicide But Neighbor save Her

Roorkee: आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला...मौत के मुंह से ऐसे खींच लाई पड़ोसन, देखें वीडियो

Mon, 20 Feb 2023 10:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में महिला गांव के पास से होकर गुजर रही रेलवे लाइन की तरफ आत्महत्या करने चल पड़ी। महिला के पीछे-पीछे उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे रोकने के लिए दौड़ लगा दी।

विज्ञापन
Roorkee Video: woman reached railway track to commit suicide But Neighbor save Her
पड़ोसन ने बचाई महिला की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू विवाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने पहुंची एक महिला को पड़ोसी महिला मौत के मुंह से खींच लाई। महिला ने ट्रेन आने से पहले ही उसे खींच लिया और उसकी जान बचा ली। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफरपुर गांव निवासी एक महिला का सोमवार को परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में महिला गांव के पास से होकर गुजर रही रेलवे लाइन की तरफ आत्महत्या करने चल पड़ी। महिला के पीछे-पीछे उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे रोकने के लिए दौड़ लगा दी। इस बीच महिला रेल की पटरी के बीचोंबीच जाकर खड़ी हो गई।

विज्ञापन

इस पर पड़ोसी महिला भी रेलवे लाइन पर पहुंच गई और उसे हटाने का प्रयास करने लगी। इस बीच अचानक ट्रेन भी आ गई। ट्रेन आने से पहले ही पड़ोसी महिला ने उसे खींच लिया और उसकी जान बचा ली। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed