{"_id":"5df4db808ebc3e87a25b4672","slug":"roorkee-truck-stuck-in-pit-on-dehradun-highway-traffic-jam-two-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: देहरादून हाईवे पर गड्ढ़े में फंसा ट्रक, दो किमी लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: देहरादून हाईवे पर गड्ढ़े में फंसा ट्रक, दो किमी लगा जाम
Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
सार
- पुलिस ने दो घंटे बाद ट्रक को क्रेन से खिंचवाया
- देहरादून हाईवे पर भगवानपुर थाने के सामने हर दिन लगता है जाम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरादून हाईवे पर भगवानपुर थाने के सामने रुड़की जा रहा ट्रक सर्विस रोड पर बने गड्ढे में फंस गया। ट्रक के गड्ढे में फंसने से हाईवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दो घंटे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारा किया। तब यातायात सुचारु हो सका। बार बार लग रहे जाम को लेकर स्थानीय लोग कार्यदायी संस्था और प्रशासन को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
भगवानपुर हाईवे पर हर दिन जाम लगना आम बात हो गई है। देहरादून से भगवानपुर लोग समय से पहुंच रहे हैं, लेकिन मक्खनपुर से करौंदी तक पहुंचने तक तीन किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सर्विस रोड पर चल रहे ट्रैफिक में कभी ट्रक तो कभी बसें खराब हो रही हैं। बारिश होने के बाद सड़क के किनारे पड़ी सिल्ट और मिट्टी में पानी पड़ने से सर्विस रोड के किनारे दलदल हो रही है।
विज्ञापन
कई दोपहिया वाहन सवार इस दलदल में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। जाम लगने पर भगवानपुर पुलिस और कार्यदायी संस्था की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से लोग जाम के झाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को एक पुल पर संचालन शुरू होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
पहले सर्विस रोड पक्की करो, फिर होने देंगे काम
भगवानपुर के सामने मक्खनपुर की साइट ट्रक के गड्ढेे में धंसने के बाद लगे जाम को देकर व्यापारियों का पारा चढ़ गया। व्यापारियों ने काम में लगी जेसीबी मशीन को रुकवाकर पहले सर्विस रोड को पक्का करने की मांग की।
व्यापारी लियाकत, सुरेश, रवि व परवेज का कहना था कार्यदायी संस्था अपने चंद रुपयों के फायदे के लिए सर्विस रोड को पक्की नहीं बनवा रही है, जिससे हर दिन भगवानपुर में जाम लग रहा है। उनका कहना था कि जाम लगने के कारण व्यापार भी प्रभावित भी हो रहा है। दलदल में उलझकर दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं।
भगवानपुर में थाने के सामने बन रहे अंडरपास और खानपुर, चुड़ियाला चौक पर बन रहे फ्लाईओवर का काम 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। दिन रात काम किया जा रहा है।
- संजय सिंघल, प्रोजेक्ट मैनेजर, भगवानपुर हाईवे