फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Road Accident News Dumper crushed cyclist and he died village created ruckus

Roorkee: खनन से भरे डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 25 Dec 2023 11:58 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कलियर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलियर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Dec 2023 11:58 AM IST
सार

Roorkee Road Accident News: डंपर ने युवक को कुचल दिया और उसे साइकिल समेत दूर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने हादसा होता देख शोर मचा दिया।

विज्ञापन
Roorkee Road Accident News Dumper crushed cyclist and he died village created ruckus
डंपर ने साइकिल सवार को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कलियर क्षेत्र में खनन से भरे डंपर ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक साइकिल से भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग से भगवानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रहमतपुर गांव के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे खनन से भरे डंपर ने युवक को कुचल दिया और उसे साइकिल समेत दूर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने हादसा होता देख शोर मचा दिया। इस पर डंपर चालक डंपर रोककर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


Uttarakhand Police: देश की टॉप थ्री साइबर इकाइयों में चुनी गई उत्तराखंड एसटीएफ, इस वजह से हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खनन के भरे डंपर से हादसा होने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कलियर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन युवक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। कलियर प्रभारी निरीक्षक  रविंद्र शाह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। साथ ही डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed