Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee police encounter on Ganganagar track, one miscreants got shot in leg, the other escaped

Roorkee: गंगनहर पटरी पर पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

Thu, 17 Apr 2025 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

Roorkee News: टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस लिब्बरहेड़ी-नसीरपुर के बीच गंगनहर पटरी पर पहुंची तो एक कार तेजी से आती दिखी। पुलिस ने टार्च की रोशनी से कार सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देख कार की स्पीड और तेज कर ली।

विज्ञापन
Roorkee police encounter on Ganganagar track, one miscreants got shot in leg, the other escaped
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगनहर पटरी पर देर रात कार सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर तीन फायर किए। एक गोली पुलिस के वाहन पर लगी जिससे शीशा टूट गया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस लिब्बरहेड़ी-नसीरपुर के बीच गंगनहर पटरी पर पहुंची तो एक कार तेजी से आती दिखी। पुलिस ने टार्च की रोशनी से कार सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देख कार की स्पीड और तेज कर ली। साथ ही कार सवार युवकों ने पुलिस टीम पर एक के बाद एक तीन तीन फायर कर दिए। जिसमें एक गोली से पुलिस वाहन के शीशे में लगी। गनीमत रही कि गोली पुलिसकर्मी को नहीं लगी।
विज्ञापन


गंगवार ने बताया कि रफ्तार तेज होने की वजह से बदमाशों की कार डिवाइडर पर चढ़कर बंद हो गई। इस बीच दोनों बदमाश कार से निकलकर भागने लगे और पुलिस पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किया। जिसमें से एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल घायल बदमाश को देखने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि घायल बदमाश हत्या की कोशिश के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ यूपी और मंगलौर में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।

Roorkee: पति पर था लाखों का कर्जा, पत्नी ने पिता के घर में करवा दिया बड़ा कांड, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Trending Videos

ये हैं बदमाश
विशाल उर्फ काकू निवासी मेघाशकरपुर, थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर (घायल)
आर्यन निवासी गांव खेड़ाजट्ट, मंगलौर (फरार)

वर्चस्व को लेकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 दिसंबर 2024 को खेड़ाजट्ट गांव में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने शिवम, शिव, आर्यन और वर्णित समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फायरिंग में विशाल उर्फ काकू का भी नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला था कि युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed