फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Daughter and her husband done 90 lakh rupees theft in father house three arrested

Roorkee: पति पर था लाखों का कर्जा, पत्नी ने पिता के घर में करवा दिया बड़ा कांड, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 08:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Apr 2025 08:57 PM IST
सार

Roorkee Crime News: अंबर तालाब निवासी कपड़ा कारोबारी मोहम्मद सरवर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने उनके पुराने घर में सेंधमारी कर 90 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली है।

विज्ञापन
Roorkee News Daughter and her husband done 90 lakh rupees theft in father house three arrested
दंपती समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपड़ा कारोबारी के घर लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने उसकी बेटी, दामाद और दामाद के भाई को गिरफ्तार किया है। कारोबारी के बेटी ने पति पर लाखों रुपये का कर्जा होने पर चोरी की योजना तैयार की थी। इसके बाद पति के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों के पास से 60 लाख रुपये, जेवर, सप्लीमेंट के डिब्बे और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अंबर तालाब निवासी कपड़ा कारोबारी मोहम्मद सरवर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने उनके पुराने घर में सेंधमारी कर 90 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस का शक कारोबारी की बेटी और उसके दामाद पर गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कारोबारी की बेटी ने पहले पति से तलाक होने के बाद वर्ष 2023 में घर वालों की मर्जी के बिना अजीम निवासी सती मोहल्ला, रुड़की से शादी की थी।
विज्ञापन


अजीम जिम ट्रेनर है और उसकी बीएसएम चौक के पास सप्लीमेंट की दुकान है। जांच में पता चला कि अजीम को व्यापार में बड़ा घाटा हुआ था जिसके कारण उसने ब्याज पर मोटी रकम ली थी। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को भी थी। इस पर पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि अजीम की पत्नी ने उसे बताया था कि उसके पिता ने गोदाम बेचा है और उन्हें लाखों की रकम मिली है। इसके बाद अजीम ने पत्नी के साथ ससुराल जाकर मदद करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: धनपुरा में हुए धमाके में शटरिंग गोदाम का मालिक गिरफ्तार, घर के अंदर से मिला था पटाखे बनाने का सामान

Trending Videos

इस पर कारोबारी ने मदद करने का भरोसा दिया था लेकिन कारोबारी ने काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई मदद नहीं की। इस बीच कारोबारी की बेटी को शक हुआ कि उसके पिता और भाई उसे गोदाम बेचने पर मिली रकम में से कोई हिस्सा नहीं देंगे। एसएसपी ने बताया कि इस बीच उसने पति के साथ मिलकर पिता के पुराने घर में चोरी करने की योजना बनाई।

साथ ही उसने पति को बताया कि उसके पिता पुराने मकान की पहली मंजिल पर अपने रुपये रखते हैं। योजना के मुताबिक दस अप्रैल की दोपहर वह स्कूटी से अपने मायके गई और अजीम ने कार नए पुल गंगनहर पटरी के पास लगा दी। इसके बाद महिला ने अजीम को व्हाट्सएप पर कॉल की और बताया कि उसने पिता से पुराने घर की चाबी ले ली है। इसके बाद अजीम साकेत कॉलोनी में कार लेकर पहुंचा और उसने मकान की चाबी दे दी।

इसके बाद अजीम मकान पर गया और रुपयों से भरा बैग निकालकर अपनी कार में रखकर आईआईटी परिसर में पहुंचा। इसके बाद देर शाम वह कार और बैग लेकर अपने भाई वसीम के पास पहुंचा। जहां उसने कुछ रकम उसे छिपाने के लिए दे दी। इसके बाद बैग लेकर अपने किराये के मकान पर पहुंचा। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 48 लाख रुपये व जेवर बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को सती मोहल्ले में श्मशान घाट के पास बरामद किया गया है।

जबकि वसीम को आजाद नगर चौक से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर आजाद नगर चौक स्थित नाई की दुकान से 10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। जबकि अजीम की दुकान से 1. 60 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि अजीम, उसकी पत्नी शिबा और उसके भाई वसीम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

जेवर और सप्लीमेंट खरीदा
अजीम ने पूछताछ में बताया कि चोरी की रकम से उसने कुछ सप्लीमेंट और जेवर खरीदे थे। जबकि कुछ रकम उसने उधारी की चुकाई थी। साथ ही कुछ किस्त कार की चुका दी थी। वहीं, पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें दोनों पति-पत्नी कैद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed