फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News youth Accused of Crime Case trying to leave India and go to China caught at airport

Roorkee: देश छोड़कर चीन भागने की फिराक में था युवक, एयरपोर्ट पर पकड़ा, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

Tue, 30 Apr 2024 07:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

Roorkee News: एक विवाहिता करीब पांच माह पूर्व पति से विवाद के चलते घर से चली गई थी। उस दौरान महिला के गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई गई थी। साथ ही परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से इस मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
Roorkee News youth Accused of Crime Case trying to leave India and go to China caught at airport
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लुकआउट नोटिस जारी होने केे बाद देश छोड़कर चीन भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। साथ ही इसकी सूचना रुड़की पुलिस को दी। पुलिस ने एयरपोर्ट के कर्मचारियों को वापस भेजने की बात कही। इसके बाद युवक को वापस रुड़की भेजा गया। पुलिस ने युवक को दाेबारा देश छोड़कर जाने की कोशिश करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी एक विवाहिता करीब पांच माह पूर्व पति से विवाद के चलते घर से चली गई थी। विवाहिता को नगर निगम पुल से गंगनहर की तरफ जाती दिखाई दी थी। साथ ही वह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। तब से लेकर अब तक विवाहिता का कुछ पता नहीं चल पाया है। उस दौरान महिला के गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई गई थी। साथ ही परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने विवाहिता के पति मोहित समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


Leopard Attack: पौड़ी में बकरियां चुगाने गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, बुरी तरह हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को पता चला था कि मोहित चीन में नौकरी करता है और वह देश छोड़कर भाग सकता है। इस पर पुलिस ने देशभर के एयरपोर्ट पर उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। वह अगर देश छोड़कर भागने की कोशिश करे तो एयरपोर्ट पर ही पकड़ा जा सके। कुछ दिन पहले वह चीन भागने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था।

जहां पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज चेकिंग करने पर एयरपोर्ट कर्मचारियों को उसके लुकआउट नोटिस जारी होने का पता चला और उसे पकड़ लिया। साथ ही सूचना रुड़की पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। उसे एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया था। दोबारा ऐसा करने पर युवक को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed