फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Two Real Brothers Dead in Horrific Road ACcident on Karwa chauth Night

करवाचौथ पर दर्दनाक हादसा: बायना खाकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 25 Oct 2021 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Oct 2021 08:03 PM IST
सार

तीनों एक बाइक पर सवार होकर गांव चल दिए। जैसे ही वे शेरपुर गांव स्थित एक गन्ना कोल्हू के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

विज्ञापन
Roorkee News: Two Real Brothers Dead in Horrific Road ACcident on Karwa chauth Night
शव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

करवाचौथ का बायना खाकर घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सढ़ोली गांव निवासी मुनेश सैनी के बेटे की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में हुई है। रविवार को मुनेश (55) और उनके भाई जयपाल (57) बाइक से बेटे की ससुराल हरचंदपुर में करवाचौथ का बायना खाने गए थे। रविवार देर शाम दोनों बायना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लखनौता चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें गांव का ही रोबिन मिल गया। उसने लिफ्ट मांगी तो उन्होंने रोबिन को भी बाइक पर बैठा लिया। तीनों एक बाइक पर सवार होकर गांव चल दिए। जैसे ही वे शेरपुर गांव स्थित एक गन्ना कोल्हू के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
विज्ञापन


तीनों सड़क पर जा गिरे और चीखपुकार मचा दी। आवाज सुनकर गन्ना कोल्हू संचालक मौके पर पहुंचे और सूचना लखनौता पुलिस चौकी पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मुनेश और जयपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि रोबिन की हालत खतरे से बाहर बताई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। आननफानन परिजन रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। मुनेश के बेटे जगवीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम

करवाचौथ पर सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य शशि कुमार सैनी, पूर्व प्रधान देवेंद्र सैनी, मुन्ना सैनी, विजेंद्र सैनी, बालेंद्र त्यागी, अशोक त्यागी, अविनाश शर्मा, पंडित अशोक शर्मा आदि ने शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

आंधी और बारिश बनी हादसे का कारण
रविवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश के साथ आंधी शुरू हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और आंधी के बीच दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। कार को बचाते समय बारिश और आंधी के चलते सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी होगी। इसके चलते बाइक उसमें जा घुसी और हादसा हो गया।

गम में बदली करवाचौथ की खुशी
करवाचौथ पर दोनों भाई बेटे की ससुराल से बायना खाकर खुशी-खुशी घर लौट रहे थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। इस तरह दोनों भाइयों के अचानक काल के गाल में समा जाने से बेटे की ससुराल और परिजनों में करवाचौथ की खुशी पल भर में ही गम में बदल गई। यह हादसा दोनों परिवार के लिए कभी न भूलने वाला जख्म दे गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed