{"_id":"6388da3852835758f600e660","slug":"roorkee-news-three-miscreants-looted-car-from-plant-head-of-the-pharmaceutical-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: बदमाशों ने दवा फैक्टरी के प्लांट हेड से लूटी कार, घेराबंदी देख छोड़कर जंगल के रास्ते हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: बदमाशों ने दवा फैक्टरी के प्लांट हेड से लूटी कार, घेराबंदी देख छोड़कर जंगल के रास्ते हुए फरार
Thu, 01 Dec 2022 10:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:19 PM IST
सार
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार सवार बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने कार को भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग से बहादराबाद की ओर जाते देखा और पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लूट के बाद बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन बदमाशों ने एक दवा फैक्टरी के प्लांट हेड की कार लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो वह कार छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नीरज चौधरी निवासी चौधरी चरण सिंह कालोनी, रुड़की भगवानपुर के रायपुर गांव के पास प्राइडेंट लिमिटेड दवा फैक्टरी में प्लांट हेड हैं। बुधवार रात लगभग 10 बजे वह फैक्टरी से कार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो किसी परिचित की मोबाइल पर कॉल आई।
विज्ञापन
पति की हत्या: अवैध संबंधों में 'कातिल' बनी पत्नी, कबूला जुर्म... बोली- रोज मारता था...इसलिए रास्ते से हटा दिया
विज्ञापन
इस बीच उसने कार हाईवे किनारे लगा दी और मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इसी बीच तीन बदमाश आए और कार की खिड़की खोलकर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही कार लूटकर टोल प्लाजा पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए भगवानपुर की ओर फरार हो गए। इस बीच सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार सवार बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने कार को भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग से बहादराबाद की ओर जाते देखा और पीछा शुरू कर दिया। साथ ही सूचना बहादराबाद पुलिस को दी। बहादराबाद पुलिस ने भी बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।
बदमाशों ने खुद को घिरता देखा तो पथरी पुल पर कार को छोड़कर जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और भगवानपुर थाने ले आई। इस मामले में प्लांट हेड की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।