फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee News Muslims offer prayers at Sabir Saheb Dargah for Narendra Modi wins

Roorkee: 'नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम', इस दुआ के साथ मुस्लिमों ने पिरान कलियर दरगाह में चढ़ाई चादर

Tue, 14 May 2024 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2024 06:21 PM IST
सार

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने कहा कि हमे पूरा विश्वास है नरेंद्र मोदी भारत के तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
roorkee News Muslims offer prayers at Sabir Saheb Dargah for Narendra Modi wins
पिरान कलियर में चढ़ाई चादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने भाजपा की जीत और प्रधानमंत्री मोदी के लिए दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर दुआएं मांगी। उसके बाद लंगर बांटा।

विज्ञापन


पिरान कलियर पहुंचे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके लिए हर धर्म के लोगों के साथ साथ मुस्लिम समुदाय की भी दुआएं और समर्थन है।
विज्ञापन


Bomb Threat: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खबर से मची लोगों में अफरातफरी; दहशतगर्दों ने भेजा था मेल
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री की मुस्लिम विरोधी छवि बनाने के लिए झूठे इल्जाम व झूठा प्रचार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए इतने जनहितकारी कार्य किए जो आज तक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर सका। इस मौके पर बहरोज़ आलम, अजहर सिद्दीकी, हाजी मुस्तकीम, अकरम, सिकंदर साबरी, गुलफ़ाम, जिम्मू साबरी, तारिक अनवर, फराज़ खान आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed