फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Mahendra Bhatt Meets Champion who shot to fame with his dance party sparks political uproar

Roorkee: डांस पार्टी का जिक्र कर चर्चा में आए चैंपियन के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, सियासी हलचल तेज

Fri, 27 Feb 2026 11:17 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Feb 2026 11:17 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भट्ट ने लंढौरा स्थित रंगमहल में पूर्व विधायक चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी से भेंट की।

विज्ञापन
Roorkee News Mahendra Bhatt Meets Champion who shot to fame with his dance party sparks political uproar
चैंपियन से मिले महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुंबई की डांस पार्टी का जिक्र कर चर्चा में आए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लंढौरा स्थित आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहुंचकर सबको चौंका दिया है। इस मुलाकात का खुलासा खुद चैंपियन ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर किया। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को पारिवारिक बताया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भट्ट ने लंढौरा स्थित रंगमहल में पूर्व विधायक चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी से भेंट की। कुछ दिन पहले चैंपियन ने सोशल मीडिया पर गणेश गोदियाल और हरक सिंह पर मुंबई की डांस पार्टी को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद गणेश गोदियाल ने बताया था कि उस पार्टी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल थे। इसके बाद से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि चैंपियन से महेंद्र भट्ट नाराज हैं लेकिन लंढौरा पहुंचकर उन्होंने इन बातों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: डांस पार्टी, गरमाई सियासत, चैंपियन के आरोपों पर बोले गणेश गोदियाल, महेंद्र भट्ट के पास बेहतर जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की मुलाकात ने भाजपा की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। चैंपियन की ओर से पोस्ट की गई फोटो में प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी भी हैं। चैंपियन ने पोस्ट में कहा है कि मुलाकात में संगठन और कुछ गंभीर विषयों पर चिंतन किया गया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि देहरादून में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में रानी देवयानी को शामिल होना था लेकिन वे नहीं पहुंची तो जानकारी ली गई। जिस पर उन्होंने बताया था कि तबीयत खराब होने के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी। इसीलिए पार्टी कार्यकर्ता और पारिवारिक रिश्तों के नाते वे मिलने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed