{"_id":"602a75388ebc3ee95e763f1c","slug":"roorkee-news-irrigation-department-employee-arrested-with-fake-notes-of-20-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: नकली नोटों के साथ तीन संदिग्ध हिरासत में लिए, सिंचाई विभाग का कर्मचारी है एक आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की: नकली नोटों के साथ तीन संदिग्ध हिरासत में लिए, सिंचाई विभाग का कर्मचारी है एक आरोपी
Mon, 15 Feb 2021 07:07 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:07 PM IST
सार
- आरोपी के पास से 200 के नोट के बीस हजार पांच सौ रुपये बरामद
- दो साथियों के नाम भी बताए, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से गहनता से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों से नकली नोट और मशीन भी बरामद हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों के पास से 200 के नकली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। पुलिस को इनके पास से नकली नोट छापने वाले उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक आरोपी सिंचाई विभाग का कर्मचारी है और उसके पास से ही नकली नोट बरामद हुए हैं। जबकि दो अन्य आरोपी नकली नोट बनाने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तीनों से अभी पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को घटना का खुलासा किया जाएगा। अभी तीनों आरोपियों से नोट बरामद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक सीरीज के हैं सभी नोट
पुलिस ने नोटों की जांच के लिए बैंक अधिकारी से संपर्क किया। इस दौरान बैंक अधिकारी ने नकली नोट होने की पुष्टि की। साथ ही जांच में पता चला कि सभी नोट एक ही नंबर सीरीज के हैं। आरोपी इन नोटों को बाजार में चलाने की फिराक में था। पुलिस ने इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता कर रही है कि यह नकली नोट कहां छापे जा रहे हैं।