फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee news: Half naked dead body of woman found in sugarcane field

रुड़की: खेत में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

Mon, 02 Nov 2020 11:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Roorkee news: Half naked dead body of woman found in sugarcane field
dead body - फोटो : amar ujala

चार दिन से लापता चल रही महिला का अर्द्धनग्न शव गन्ने के रुड़की के एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात और सीओ मंगलौर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। शव के पास पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई होगी। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


लंढौरा क्षेत्र में गाधारोणा-मंगलौर रोड पर बालाजी मंदिर के पास नसीम के खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। सोमवार दोपहर वह खेत में पहुंचे तो देखा कि 55 वर्षीय महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा है। नसीम ने तुरंत लंढौरा पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी प्रभारी नरेश गंगवार मौके पर पहुंचे। वहीं, कुछ ही देर में एसपी देहात एसके सिंह और सीओ मंगलौर अभय सिंह भी पहुंच गए और जानकारी ली। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव के आसपास तलाश की तो 500 रुपये, कपड़ों से भरा बैग और आपत्तिजनक सामग्री मिली। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराई। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। महिला के बेटे ने बताया कि 29 अक्तूबर को वह सुल्तानपुर गई थी। उसी दिन वह घर के लिए निकली थी, लेकिन पहुंची नहीं। उन्होंने आसपास तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, शव के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई होगी। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो आरोपियों को पहचान लिया था

मामले में पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ हत्यारों ने पहले दुष्कर्म किया होगा। इस बीच महिला ने आरोपियों को पहचान लिया होगा। लिहाजा पकड़े जाने के डर से उन्होंने महिला की हत्या कर दी होगी।

पुलिस से नहीं की थी शिकायत
महिला 29 अक्तूबर से लापता थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की थी। वे आसपास और रिश्तेदारी में ही तलाश करते रहे। वहीं, पुलिस गन्ने के खेत के आसपास भी छानबीन कर रही है कि शायद किसी के पैरों के निशान मिल जाएं।

मेटाडोर की तलाश शुरू
महिला की हत्या के बाद पुलिस उस मेटाडोर की तलाश कर रही है, जिसमें वह सुल्तानपुर से सवार हुई थी। मेटाडोर मिलने पर पुलिस चालक व परिचालक से पूछताछ करेगी कि मेटाडोर में उस दिन कौन-कौन लोग कहां से सवार हुए थे और यह कहां उतरे थे। वहीं, सुल्तानपुर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed