फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Grandson who went to fetch water for grandfather drowned in Ganga Nagar

Roorkee: दादा के लिए पानी लेने गया पोता गंगनहर में डूबकर लापता, जियारत के लिए पिरान कलियर आए थे यूपी के दो भाई

Fri, 11 Apr 2025 06:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Apr 2025 06:59 PM IST
सार

पोता दादा के साथ पिरान कलियर आयाथा। इस बीच उसके दादा को अचानक चक्कर आ गए। वह गंगनहर से बोतल में पानी भरने के लिए गया। इस बीच वह डूबकर लापत हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News Grandson who went to fetch water for grandfather drowned in Ganga Nagar
- फोटो : ANI (File)

विस्तार

दादा के लिए बोतल में गंगनहर से पानी लेने गया किशोर गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


यूपी के अमरोहा थाना गजरौला नईपूरा निवासी बिलाल (17) बृहस्पतिवार को अपने दादा अकबर अली और भाई तालिब के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए आया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दादा के साथ दोनों गंगनहरों के बीच वाली पटरी से होते हुए धनौरी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच उसके दादा को अचानक चक्कर आ गए। बिलाल नई गंगनहर से बोतल में पानी भरने के लिए गया। पानी भरते हुए अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra:  ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, पहले दिन इतने हुए जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता हुए किशोर की तलाश की जा रही है। वहीं, होश आने पर दादा और उसके भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed