फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: five pakistani women demanding indian citizenship from 26 years of marriage

बड़ा सवाल: पाकिस्तान से आई बहूरानी कैसे बने हिंदुस्तानी, सालों से कर रहीं नागरिकता का इंतजार

Mon, 26 Jul 2021 06:06 PM IST
अलका त्यागी मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Jul 2021 06:06 PM IST
सार

उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में नाजिया जैसे ही चार ऐसी हिंदुस्तानी बहुएं हैं, जिन्हें कई साल से संवैधानिक तौर पर बहू बनने का इंतजार है।

विज्ञापन
Roorkee News: five pakistani women demanding indian citizenship from 26 years of marriage
महिलाएं(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नाजिया (काल्पनिक नाम) के दिल में शादी के बाद से ही हिंदुस्तान धड़क रहा है, लेकिन हिंदुस्तान की बहू बनने की ख्वाहिशें उसकी आज भी मौन हैं। सालों से नाजिया हिंदुस्तान की नागरिकता के लिए जद्दोजहद कर रही हैं, लेकिन आज तक उन्हें संवैधानिक तौर पर हिंदुस्तान की बहू होने का दर्जा नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


रुड़की क्षेत्र में नाजिया जैसे ही चार ऐसी हिंदुस्तानी बहुएं हैं, जिन्हें कई साल से संवैधानिक तौर पर बहू बनने का इंतजार है। इनमें से दो महिलाएं ऐसी हैं, जो करीब 26 साल पहले पाकिस्तान से ब्याह कर हिंन्दुस्तान आ गई थीं।
विज्ञापन


इनके बच्चे भी जवान हो चुके हैं और कई की शादी भी हो चुकी है, जबकि तीन महिलाएं पिछले पांच से छह साल पहले ब्याह कर हिंदुस्तान आई थीं और इनके बच्चे भी हो चुके हैं। ये कई बार आवेदन भी कर चुकी हैं, लेकिन नागरिकता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर एक- 1994 में पाकिस्तान की एक लड़की की रुड़की निवासी एक युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसने संवैधानिक तौर पर हिंदुस्तान की बहू बनने के लिए आवेदन किया था, लेकिन 26 साल बाद भी उसे हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं मिल पाई है। महिला और पति लगातार नागरिकता के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। 

केस नंबर दो- वर्ष 2002 में पाकिस्तान की लड़की की रुड़की के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद हिंदुस्तान की नागरिकता के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक वह नागरिकता के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। करीब 18 साल बाद भी महिला को नागरिकता नहीं मिल पाई है।

केस नंबर तीन- पाकिस्तान निवासी दो लड़कियों की वर्ष 2014 में रुड़की के एक मोहल्ले में शादी हुई थी। तभी से दोनों को हिंदुस्तान की नागरिकता का इंतजार है। दोनों तीन से चार बार आवेदन कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक नागरिकता नहीं मिल पाई है। हालांकि, दोनों कोरोना काल से पहले पाकिस्तान और हिंदुस्तान आती-जाती रही हैं।

केस नंबर चार- वर्ष 2015 में पाकिस्तानी लड़की की रुड़की के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद से लेकर अब तक वह दो से तीन बार आवेदन कर चुकी है, लेकिन अभी तक नागरिकता नहीं मिल पाई है। शादी के बाद महिला के दो बच्चे भी हो चुके हैं। 

दस साल की उम्र में आई थीं हिदुस्तान

पाकिस्तानी निवासी एक लड़की भटककर सीमा पार से हिंदुस्तान आई थी। इसके बाद वह रुड़की पहुंची थी। रुड़की के एक मोहल्ले में वह बड़ी हुई है और यहीं उसने शादी कर ली। बताया जाता है कि वह बहुत गरीब परिवार से है और उसका पति मजदूरी करता है। उसने कभी नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया। हालांकि, खुफिया विभाग की उस पर नजर रहती है। 

कुछ ने दिया ध्यान, कुछ ने नहीं
पाकिस्तानी से हिंदुस्तान ब्याहकर आई बहुओं ने शुरू में तो हिंदुस्तान की नागरिकता के लिए कई बार आवेदन किए, लेकिन बाद में इस तरफ ध्यान नहीं दिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक या दो ने ही नागरिकता के लिए जद्दोजहद की है। वहीं, ब्याह कर आने के बाद से ही ये वीजा पर ही हिंदुस्तान में रह रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed