फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News electric current spread on road near bus stand after heavy rain two died

Roorkee: भारी बारिश के बाद बस अड्डे के पास लगे खंभे से सड़क पर फैला करंट, चपेट में आकर महिला और पुरुष की मौत

Thu, 01 Aug 2024 12:27 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2024 12:27 AM IST
सार

Roorkee News: बस अड्डे के पास भारी बारिश के दौरान बिजली के तारों से घिरे एक खंभे के नीचे अचानक करंट फैल गया, और बस का इंतजार कर रहे एक पुरुष और एक महिला इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Roorkee News electric current spread on road near bus stand after heavy rain two died
करंट लगने से दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में भारी बारिश के बाद बस अड्डे के पास सड़क पर करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक पुरुष और एक महिला की जान गई है। वहीं, घटना पर मौजूद पुलिस अफसर ने करंट को बंद कर अन्य लोगों को जान बचाई। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के पास भारी बारिश के दौरान बिजली के तारों से घिरे एक खंभे के नीचे अचानक करंट फैल गया, और बस का इंतजार कर रहे एक पुरुष और एक महिला इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर...सात लोगों की मौत, चार लापता, केदारघाटी में भारी नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते वह जोर से चिल्लाने लगे। जिस खंभे के पास वह खड़े थे वहां पर अन्य कोई मौजूद नहीं था। जैसे ही करंट लगने पर महिला सरोज और पुरुष प्रदीप की चीख सुनी तो पास में खड़े लोगों ने मौके की तरफ दौड़ लगाई। इस दौरान मौके पर किसी एक व्यापारी को करंट का हल्का झटका लगा और उसने चीखकर कहा कि करंट लग रहा है। ऐसे में सूचना पर वहां कुछ दूर पर खड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जिसमें एसएसआई अभिनव शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने तत्काल बिजली कनेक्शन वाले ट्रांसफार्मर से सप्लाई को बंद कराई। इसके बाद महिला और पुरुष को देखा तो वह जमीन पर गिर गए थे। उन्होंने आसपास मौजूद गाड़ियों में तत्काल दोनों को बैठाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सरोज निवासी देहरादून कांवली रोड निवासी कलियर दर्शन के लिए आई थी। वहीं, पुरुष की पहचान प्रदीप निवासी थिथोला(रुड़की) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed