फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Dead Body of village head wife found in field death suspected in wild animal attack

Roorkee: खेत में मिला ग्राम प्रधान की पत्नी का शव, जंगली जानवर के हमले में मौत की आशंका, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 24 Jun 2024 08:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लिब्बरहेड़ी(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लिब्बरहेड़ी(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2024 08:02 PM IST
सार

Roorkee News: महिला रोजाना की तरह खेत से सब्जी लेने गई थी। शाम को एक युवक ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा। तब उसने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Roorkee News Dead Body of village head wife found in field death suspected in wild animal attack
खेत में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में नारसन ब्लॉक के ग्राम प्रधान की पत्नी का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला पर किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। महिला के गले में किसी जानवर के पंजों के निशान मिले हैं, जबकि पास में ही एक कुत्ते का शव भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


नारसन ब्लॉक के प्रधान मांगेराम की पत्नी मिसरा देवी (48) ने झबीरण गांव की ओर जाने वाले मार्ग के पास खेत में सब्जी आदि उगाई है। रोजाना की तरह सोमवार की शाम को वह खेत से सब्जी लेने गई थी। शाम के समय झबीरण निवासी कुछ युवक मंगलौर से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा देखते ही शोर मचाते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन


Dehradun:  मैच खेल रहे ओडिशा के गोलकीपर तैंजीन को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। महिला की गर्दन पर निशान बताए जा रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया होगा।

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कुत्ता भी मृत मिला है। उसकी गर्दन पर भी किसी जानवर के पंजों के निशान हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed