{"_id":"63726a5b899d96574f44b6ea","slug":"roorkee-news-case-filed-against-five-including-national-president-of-bhakiyu-kranti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप
Mon, 14 Nov 2022 09:50 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:50 PM IST
सार
महेंद्र सिंह निवासी पोस्ट पुनिया का बास बॉया बिसाऊ जिला झुंझुनू राजस्थान निवासी महेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह नौ नवंबर को मुजफ्फरनगर से एक जेसीबी को ट्रक में लेकर एआरटीओ कार्यालय रुड़की के लिए चला था।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
- फोटो : istock
विस्तार
जेसीबी को जबरन ले जाने और ट्रक चालक व परिचालक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह निवासी पोस्ट पुनिया का बास बॉया बिसाऊ जिला झुंझुनू राजस्थान निवासी महेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह नौ नवंबर को मुजफ्फरनगर से एक जेसीबी को ट्रक में लेकर एआरटीओ कार्यालय रुड़की के लिए चला था। 12 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे के आसपास कार और बाइक से 15 से 20 लोग एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उक्त लोगों ने जबरन जेसीबी को अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन
School Bus Accident: बाल दिवस पर घूमकर लौट रहे थे छात्र, अचानक हुआ हादसा और मच गई चीख पुकार, तस्वीरें
विज्ञापन
विरोध करने पर परिचालक और उसे ट्रक में बंद कर दिया। आरोप है कि गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इस पर उसने घटना की जानकारी ट्रांसपोर्ट के मालिक इंद्रजीत को दी थी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राम कोठारी, भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी, विकास सैनी के पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ चोरी और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
रविवार को कोतवाली में हुई थी नोकझोंक
रविवार को इस मामले में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई थी। वहीं, इस मामले में विकास सैनी का कहना है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर जेसीबी हड़पने की साजिश रची है। जिस महिला की जेसीबी है, उसका उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मामले में कोतवाली और एसएसपी कार्यालय का संगठन घेराव करेगा।