फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Army Jawan Riding Bike Dies After Being Sideswiped by Roadways Bus

Roorkee: हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना के जवान की मौत, अस्पताल में हंगामा

Sun, 22 Mar 2026 07:14 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Mar 2026 07:14 PM IST
सार

जवान किसी काम से भगवानपुर जा रहा था। तभी वह रास्ते में बस ने उनकी बाइट को टक्कर मार दी और जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Roorkee News Army Jawan Riding Bike Dies After Being Sideswiped by Roadways Bus
हरिद्वार हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून हाईवे पर रविवार शाम हादसा हो गया। रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान धन प्रकाश(33) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे।

बताया जा रहा है कि वह किसी काम से भगवानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि धन प्रकाश को कूल्हे में फ्रैक्चर था और उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों के गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। इसी आरोप को लेकर परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन


Dehradun: कर्ज के दबाव में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, रकम लेने घर पहुंचने लगे थे लोग, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed