फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Municipal Corporation Election Counting result 2019 live updates

रुड़की निकाय चुनाव रिजल्ट: मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत, बीजेपी से बागी होकर लड़ा था चुनाव

Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
सार

  • मेयर और पार्षद पदों पर जारी हुआ परिणाम। मेयर पद पर कांग्रेस दूसरे तो भाजपा तीसरे नंबर पर।

विज्ञापन
Roorkee Municipal Corporation Election Counting result 2019 live updates
निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी गौरव गोयल ने 3451 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 29080 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्यााशी रिशु राणा 25629 वोटों के साथ दूसरे नंबर तो भाजपा के प्रत्याशी मयंक गुप्ता 19142 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे । 

विज्ञापन

 

22 नवंबर को रुड़की नगर निगम चुनाव के बाद रविवार को मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पदों पर मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के बाद सभी पदों पर परिणाम घोषित कर दिए गए। मतगणना चार चरणों में पूरी हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: रुड़की निकाय चुनाव 2019: पार्षद की आधी सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा, यहां देखिए पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

40 पार्षदों की सीटों में से आधी(20) पर निर्दलीयों ने कब्जा कर लिया। वहीं, 17 सीटें भाजपा के खाते में गई। उधर एक सीट बसपा तो कांग्रेस दो ही सीटों पर सिमट गई। 


बता दें कि बीते शुक्रवार को रुड़की नगर निगम के चुनाव में 64.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने  मताधिकार का प्रयोग कर मेयर के 10 और पार्षदों के 212 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया था। हालाँकि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कम मतदान हुआ है। पिछली बार 65 फीसदी मतदान हुआ था।

मेयर के ये प्रत्याशी थे मैदान में

मयंक गुप्ता- भाजपा
राजेंद्र बाडी- बसपा
रिशु राणा- कांग्रेस
गौरव गोयल- निर्दलीय
अब्दुस्सलाम- आम आदमी पार्टी
आदेश त्यागी- निर्दलीय
सुभाष सैनी- निर्दलीय
दीपक कुमार- निर्दलीय
स्वाति कालरा- निर्दलीय 
नोट: निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश बाटा ने भाजपा को समर्थन दे दिया था।

सात में से पांच सीटों पर पहले से है भाजपा का कब्जा

बता दें कि गत वर्ष हुए निकाय चुनाव में मेयर की 7 सीटों में से पांच सीटों देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में भाजपा का परचम लहराया। दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा। 

देहरादून नगर निगम- सुनील उनियाल गामा (भाजपा)
हरिद्वार नगर निगम - अनीता शर्मा (कांग्रेस) 
ऋषिकेश नगर निगम- अनीता मंमगाई (भाजपा)
काशीपुर नगर निगम-  ऊषा चौधरी (भाजपा)
कोटद्वार नगर निगम- हेमलता नेगी (कांग्रेस) 
हल्द्वानी नगर निगम-  जोगेन्द्र रौतेला (भाजपा)
रुद्रपुर नगर निगम-  रामपाल (भाजपा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed