Roorkee: व्यक्ति को अपहरण कर ले गए, छूटकर गेस्ट हाउस में घुसा तो वहीं जाकर पीटा, वीडियो वायरल
अपनी ठेली लेकर जा रहा था। इसी दौरान गंगनहर के पुराने पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन दिल्ली नंबर की सफेद रंग की कार में डाल लिया और हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण कर कार में डालने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किसी तरह चंगुल से छूटकर एक गेस्ट हाउस में घुस गया। इसपर आरोपियों ने उसे फिर से पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। घटना से जुड़ा एक वायरल भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर के जवांईखेड़ा निवासी रज्जाक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी ठेली लेकर जा रहा था। इसी दौरान गंगनहर के पुराने पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन दिल्ली नंबर की सफेद रंग की कार में डाल लिया और हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया।
पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे दरगाह अब्दाल शाह के पास एक कॉलोनी के चौराहे की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में कार की रफ्तार धीमी होने पर उसने किसी तरह हाथ-पैर खोलकर कार से कूदकर भागने की कोशिश की और पास के एक गेस्ट हाउस में घुस गया। हमलावर वहां भी पीछे पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे ठेली में डालकर अपने घर ले जाने लगे।
Dehradun: दूसरे राज्य के फर्जी शस्त्र लाइसेंस को उत्तराखंड में वैध कराने का खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार
इसी दौरान घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को हुई। उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हमलावरों को पीड़ित को जबरन ठेली में डालकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। उनके बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.