फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Latest News: Youth Murder in Roorkee Village, Dead Body Left near his House

रुड़की: बदमाशों ने बेरहमी से की युवक की हत्या, घर के बाहर फेंका शव 

Fri, 06 Nov 2020 07:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Nov 2020 07:33 PM IST
सार

  • एसपी देहात और सीओ मंगलौर ने मौके पहुंचकर ली जानकारी 
  • पुलिस गहनता से कर रही जांच, साले, बहनोई से गहन पूछताछ
  • यहां बहन के घर रहता था युवक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
Roorkee Latest News: Youth Murder in Roorkee Village, Dead Body Left near his House
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के झबरेड़ा के बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंक दिया। सुबह परिजनों ने घर के बाहर शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एसपी देहात और सीओ मंगलौर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस मृतक के साले और जीजा से गहन पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी शाहनवाज (25) अपनी पत्नी मुस्कान और बच्चों के साथ झबरेड़ा स्थित बिजली घर के पास नूर बस्ती में अपनी बहन सायरा के घर रहता था। वह यहां मजदूरी करता था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद शाहनवाज परिजनों से कुछ देर बाद वापस आने की बात कहकर घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला।
विज्ञापन


शव के ऊपर पॉलिथीन पड़ी थी। शाहनवाज का शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, पत्नी और बच्चों में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में एसपी देहात एसके सिंह,  सीओ मंगलौर अभय सिंह और एसओ झबरेड़ा रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में किससे मिला था शाहनवाज, तलाश शुरू

पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है, जिससे मिलने के लिए शाहनवाज रात में घर से बाहर गया था। पुलिस आसपास बस्ती में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही जानकारी जुटा रही है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। 

हर बिंदू पर की जा रही जांच
शाहनवाज की हत्या के मामले में पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि उसकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी। पुलिस सहारनपुर में रहने वाले उसके परिजनों से भी जानकारी ले रही है। साथ ही अवैध संबंध के पहलू से भी जांच कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शाहनवाज के घर की आर्थिक हालात सही नहीं है। परिवार का पालन पोषण करने के लिए वह सहारनपुर से झबरेड़ा अपनी बहन के घर आकर रहने लगा और यहीं मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने लगा। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि शाहनवाज अब उनके बीच नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed