{"_id":"070c9d99b2aecd68b2200df6884bd64b","slug":"roorkee-iit-student-swept-in-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में तैराकी पड़ी भारी, बीच धारा में पहुंचकर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में तैराकी पड़ी भारी, बीच धारा में पहुंचकर डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 12 Oct 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर बीटेक के एक छात्र को गंगा में तैराकी करना भारी पड़ गया। गहराई में पहुंचकर हाथ-पैर थक गए और डूबने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
सूचना पर जल पुलिस ने रेस्क्यू कर नदी से शव बरामद कर लिया है। छात्र की मौत से परिजन और साथी सदमे में हैं।
कॉलेज से आए थे घूमने
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को आईआईटी रुड़की बीटेक प्रथम वर्ष के छह छात्र तीर्थनगरी घूमने आए थे। दोपहर सभी मस्तराम घाट पर गंगा में स्नान के लिए पहुंचे।
इस बीच अनुज चौहान (20) पुत्र सैन सिंह चौहान निवासी बुद्धगांव, पंडितवाड़ी देहरादून तैरते हुए पानी में काफी आगे निकल गया और अधिक गहराई में पहुंचकर हांफने लगा। तट पर मौजूद दोस्त कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह गंगा के गहरे पानी में ओझल हो गया।
विज्ञापन
रेस्क्यू कर निकाला शव
घबराए दोस्तों ने सूचना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटा खोजबीन करने के बाद युवक का शव कांटे पर फंस गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस की सूचना पर छात्र के परिजन देरशाम थाने पहंच गए थे। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, घटना से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।