फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Gangster arrested from Rampur Tiraha in Delhi-Muzaffarnagar highway

रुड़की: दिल्ली-मुजफ्फरनगर हाईवे पर रामपुर तिराहे से गिरफ्तार हुआ ढाई हजार का इनामी गैंगस्टर 

Wed, 01 Jul 2020 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jul 2020 09:58 PM IST
सार

  • आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

विज्ञापन
Roorkee: Gangster arrested from Rampur Tiraha in Delhi-Muzaffarnagar highway
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कलियर पुलिस ने ढाई हजार के इनामी गैंगस्टर को दिल्ली-मुजफ्फरनगर हाईवे पर रामपुर तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर इनामी वांछित और फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में कलियर पुलिस ने फरार चल रहा ढाई हजार का इनामी गैंगस्टर मुकीम उर्फ मुक्की निवासी खालापार मुजफ्फरनगर को रामपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी पर उत्तर प्रदेश के हापुड़, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। कलियर थाने में भी कार चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी से कलियर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी ने उस पर ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, एसआई यसवंत खत्री, अहसान अली सैफी, मोहम्मद हनीफ, दिनेश चौहान, देवी प्रसाद उप्रेती, महिपाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed