{"_id":"5f01d72f8ebc3e42b76cd82c","slug":"roorkee-fraud-of-rs-1-48-crore-by-taking-loan-in-the-name-of-firm-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: फर्म के नाम पर लोन लेकर 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: फर्म के नाम पर लोन लेकर 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
Sun, 05 Jul 2020 07:07 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 Jul 2020 07:07 PM IST
सार
- इलाहाबाद बैंक के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
- लखनऊ, आसफनगर के दो लोगों ने साझेदारी में शुरू की थी फर्म
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में फर्म के नाम पर लोन लेकर दो लोगों ने इलाहाबाद बैंक से 1.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। यही नहीं, आरोपियों ने लोन की रकम मिलने के बाद फर्म को खुर्द बुर्द कर दिया। बैंक मैनेजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक, रुड़की के मैनेजर बीडी शर्मा ने भगवानपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2016 में लकेसरी की एक फर्म की ओर से एक करोड़ 48 लाख 45 हजार का लोन लिया गया था। इस फर्म में लखनऊ के भुवन चंद पाठक और आसफ नगर के विपिन त्यागी साझीदार थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद फर्म के मालिकों ने लोन का पैसा वापस नहीं किया। साथ ही फर्म को भी खुर्द बुर्द कर दिया। फर्म के मालिकों को लोन का पैसा जमा कराने के लिए कई बार बैंक की ओर से नोटिस भी दिया गया, लेकिन आज तक पैसा जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद बैंक के अधिकारियों ने दोनों फर्म स्वामियों से कई बार मिलने का भी प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि बैंक मैनेजर की ओर से तहरीर मिली थी। इसके बाद दोनों फर्म स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।