फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Firing between two groups during dispute, Child and Youth Injured, case filed

रुड़की : खूनी संघर्ष में 25 नामजद, 25 अज्ञात पर मुकदमा, 11 साल के बच्चे व युवक को लगी थी गोली

Sat, 16 May 2020 06:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 May 2020 06:53 PM IST
सार

  • पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन समेत बलवे की धाराओं में दर्ज किया केस
  • पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग, 11 साल के बच्चे व युवक को लगी थी गोली
  • छह अन्य लोग भी हुए थे घायल, गांव में तनाव को देख भारी पुलिस है तैनात

विज्ञापन
Roorkee: Firing between two groups during dispute, Child and Youth Injured, case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग के मामले में पुलिस ने 25 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत लॉकडाउन के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अन्य लोगों को चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन



फायरिंग में एक बच्चे और एक युवक को गोली लगी थी जबकि छह अन्य लोग भी घायल हो गए थे। वहीं, मामले में दोनों पक्षों की ओर से शनिवार शाम तहरीर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन



झबरेड़ा क्षेत्र के गांव कोटवाल आलमपुर में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार चले थे। इतना ही नहीं, फायरिंग भी की गई थी। इस दौरान भीड़ में शामिल अलीशान (11) पुत्र अहसान और शाहनजर को गोली जा लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि दोनों पक्षों के अहमद, अमजद नवाब, फरमान, गुलजार और शहनवाज भी घायल हो गए थे। बच्चे और युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से दोनों को हायर सेंटर भेजा गया था।

यह थी विवाद की जड़

सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा और पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने रात में ही अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 25 नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ बलवे और लॉकडाउन के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया था।

एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि रईस, हुसैन, सुऐब, गुलजार, शहनवाज, याकूब, भोला, शकील, अहसान, शाहनजर, राशिद, वाजिद, अमजद, इसरार, सलमान, अब्दुल, रहमान, शाहबान, मांझा, शकील, फिरदौस, शमां के खिलाफ केस दर्ज किया है।

करीब 20 दिन पूर्व शहनवाज झबरेड़ा से गांव लौट रहा था। इसी बीच तीन नकाबपोशों ने उसे रोक लिया था और हमला कर घायल कर दिया था। इसी मामले में शहनवाज ने शक के आधार पर एक पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी, जो शुक्रवार रात बढ़ गई और खूनी संघर्ष हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed